WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2021 के दौरान विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया। विंस मैकमैहन के बैकस्टेज में इस बार कुछ खास सैगमेंट हुए। विंस मैकमैहन ने द रॉक (The Rock) द्वारा दिया गया गिफ्ट real Cleopatra's egg सभी को दिखाया। 12 नवंबर को द रॉक की नई फिल्म रेड नोटिस नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। विंस मैकमैहन ने इस मूवी को प्रमोट यहां पर किया।WWE Survivor Series 2021 में विंस मैकमैहन ने कही बहुत बड़ी बातइवेंट के बीच विंस मैकमैहन ने WWE के ऑन स्क्रीन ऑफिशियल्स एडम पीयर्स और सोन्या डेविल को अपने ऑफिस में बुलाया। Survivor Series में मैचों को अच्छे से कराने के लिए विंस मैकमैहन ने दोनों की तारीफ की। मैकमैहन ने इसके बाद एक खास चीज नोटिस की। विंस के टेबल पर रखा हुए गोल्डन egg गायब हो गया। विंस ये देखकर काफी गुस्से में आ गए थे। सोन्या डेविल और एडम पीयर्स ने कहा कि शायद किसी सुपरस्टार्स ने इसे चुराया होगा। विंस मैकमैहन ने इसके बाद दोनों को बड़ा आदेश दिया। विंस ने कहा कि इस हफ्ते Raw के एपिसोड में पूरे रोस्टर को बुलाया जाए। WWE@WWEWho took @VinceMcMahon's $100,000,000 egg?!?!#SurvivorSeries @ScrapDaddyAP @SonyaDevilleWWE8:43 AM · Nov 22, 20212508362Who took @VinceMcMahon's $100,000,000 egg?!?!#SurvivorSeries @ScrapDaddyAP @SonyaDevilleWWE https://t.co/Aay3EKBf0xइस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ये गोल्डन egg मिसिंग स्टोरीलाइन जारी रहेगी। पूरा रोस्टर Raw में नजर आएगा। खुद विंस मैकमैहन भी इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे। विंस अब जानना चाहते हैं कि ये गोल्डन egg किसने चुराया। इस वजह से ही ये बड़ा ऐलान शो के दौरान किया गया। विंस मैकमैहन का इस बार रोमन रेंस के साथ भी सैगमेंट हुआ था। विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को इस egg के बारे में बताया और इसकी कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर बताई। रोमन रेंस ने इसके जवाब में कहा "as much as my next contract"। रेंस ने विंस मैकमैहन से कह दिया कि उनका अगला कॉन्ट्रैक्ट 100 मिलियन डॉलर का होना चाहिए। विंस ये सुनकर काफी चौंक भी गए थे। खैर अब सभी रेड ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। रेड ब्रांड के एपिसोड में कुछ खुलासा इस बार हो सकता है। विंस मैकमैहन भी कुछ नया ऐलान रेड ब्रांड में कर सकते हैं।