WWE में जल्दी ही हो सकती है Vince McMahon की वापसी, Triple H और फैंस के लिए आई बुरी खबर

Ujjaval
WWE में विंस मैकमैहन का रिटर्न हो सकता है
WWE में विंस मैकमैहन का रिटर्न हो सकता है

Vince McMahon: WWE में कुछ महीनों पहले ही विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रिटायर हो गए थे। हालांकि, अब खबरें सामने आई हैं कि मैकमैहन वापसी करना चाहते हैं और जल्द ही उनका एक बार फिर से WWE में रिटर्न हो सकता है। ट्रिपल एच (Triple H) को मैकमैहन के जाने के बाद क्रिएटिव हेड बनाया था। साथ ही स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और निक खान (Nick Khan) Co-CEO बने थे।

Ad

WWE में जल्द ही विंस मैकमैहन का रिटर्न हो सकता है

विंस मैकमैहन के जाने के बावजूद WWE को नुकसान नहीं हुआ। ट्रिपल एच ने सही तरह से कंपनी को चलाया है। हालांकि, थोड़े समय पहले ही Wall Street Journal की एक रिपोर्ट सामने आई है और इसमें बताया गया है कि विंस मैकमैहन जल्द ही WWE में रिटर्न करना चाहते हैं। उनके अनुसार विंस मैकमैहन को लगता है कि उन्हें रिटायर होने का गलत सुझाव दिया गया था।

Ad

इसी कारण वो जल्द ही अपनी निजी जीवन की दिक्कतों को दूर करके रिटर्न करने में रुचि रख रहे हैं। WWE के सबसे ज्यादा प्रतिशत शेयरहोल्डर विंस मैकमैहन ही हैं। इसी वजह से अगर वो कोई निर्णय लेते हैं, तो WWE मैनेजमेंट को इसे मानना पड़ेगा। इसी वजह से अगर मैकमैहन अब वापसी करना चाहते हैं, तो वो ऐसा जरूर कर सकते हैं।

ट्रिपल एच के लिए यह सही मायने में निराशाजनक चीज़ है। उन्होंने WWE में कई बदलाव किए थे और फैंस को उनका काम पसंद आ रहा था। अब देखना होगा कि चीज़ें किस तरह से आगे बढ़ती है। खैर, इसी खबर पर Fightful के शॉन रॉस सैप ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने WWE में ऊंचे पद पर मौजूद लोगों से बात की है। उनके अनुसार विंस का कंपनी में आना मुश्किल है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

"WWE में कई बड़े नामों के साथ मैंने बात की है और पिछले कुछ महीनों से उन्होंने यह संकेत दिए हैं कि उन्हें इस चीज़ से मतलब नहीं है और वो अभी की दिशा से बहुत खुश हूँ। मैंने एक भी ऐसे व्यक्ति के बारे में नहीं सुना है, जो विंस मैकमैहन की वापसी कराना चाहता है।"
Ad

यह सही मायने में ट्रिपल एच और फैंस के लिए बुरी खबर है। अब देखना होगा कि उनका रिटर्न कब होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications