WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड विवादों के घेरे में आया, SummerSlam को ज्यादा हाइप ना करने पर दिग्गज ने कंपनी की आलोचना कर दिया बड़ा बयान

WWE
WWE Raw के एपिसोड में देखने को मिलीं नई चीजें (Photo: WWE.com)

Vince Russo Criticizes Raw: WWE SummerSlam 2024 से पहले अंतिम रॉ (Raw) के एपिसोड में कुछ स्टोरीलाइन में दिलचस्प घटनाएं देखने को मिलीं। दिग्गज विंस रूसो को ये शो अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट पर ध्यान नहीं दिया गया। विंस ने इसके लिए क्रिएटिव टीम की आलोचना की।

Ad

Sportskeeda Wrestling Legion of RAW पर विंस रूसो ने शो की बुकिंग पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने कहा कि SummerSlam 2024 में होने वाले टॉप मैचों पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया। विंस ने कहा कि कंपनी ने कुछ अलग फ्यूड्स पर अपना ध्यान दिया। उन्होंने Raw की भारी आलोचना करते हुए कहा,

राइटर होना और राइटिंग करना अलग-अलग चीजें होती हैं। मैं अपनी तीसरी किताब लिखने वाला हूं। ये सिर्फ टीवी शो और रेसलिंग के बारे में नहीं है। इसमें सभी चीजे हैं। सबसे महत्वपूर्ण चीज एक राइटर होना। स्ट्रक्चर। ये राइटर नहीं हैं। ये रेसलर्स हैं। वो ऐसी चीजें बुक कर रहे हैं जिनसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विंस ने आगे कहा,

शो में कई स्ट्रक्चर नहीं है। हमें प्रीमियम लाइव इवेंट के मैच कार्ड पर काम करना चाहिए। ये असली स्ट्रक्चर होता है। अगर आप शो की बात करेंगे तो वहां पर कुछ नहींं दिखाई दिया। SummerSlam 2024 के ऊपर बिल्कुल भी फोकस नहीं था। कुछ अलग चीजें प्रसारित की गई।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 में होंगे तगड़े मुकाबले

SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। शो में कुछ बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे। कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में रोमन रेंस के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी बहुत ही जबरदस्त चल रही है। सैमी ज़ेन और ब्रॉन ब्रेकर के बीच भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी वन-ऑन-वन मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले में सैथ रॉलिंस गेस्ट रेफरी की भूमिका में रहेंगे। इनके अलावा विमेंस डिवीजन के बड़े मैच भी फैंस को देखने को मिलेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications