Roman Reigns: WWE Royal Rumble बहुत ही शानदार रहा। मेन इवेंट बहुत ही जबरदस्त था। रोमन रेंस (Roman Reigns) का असली हील कैरेक्टर यहां फैंस को देखने को मिला। फैंस ने कुछ गलत चैंट्स भी रेंस को लेकर लगाए। पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। इसके बाद रोमन ने सैमी ज़ेन का टेस्ट लिया। इस टेस्ट में वो फेल हो गए। उन्होंने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस के ऊपर हमला किया। ये सब सैमी देख नहीं पाए और उन्होंने रेंस पर अटैक कर दिया। इसके बाद रेंस, जिमी उसो और सिकोआ ने उन्हें धराशाई किया। फैंस ने इस दौरान रेंस को कुछ अपशब्द कहे।Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा, मुझे फैंस द्वारा कहे गए शब्द अच्छे नहीं लगे। इस इवेंट को देखने बच्चे भी आए थे। आज के हिसाब से मैं बात करता हूं, हम सभी स्पोर्ट्स से प्यार करते हैं। आपने स्पोर्ट्स में इस तरह की चीजें नहीं देखी होंगी। आप वहां पर गलत शब्द बोलने के लिए नहीं बैठे थे। आप समझ सकते हैं कि मैं क्या करना चाहता हूं? पता नहीं फैंस ने ऐसा क्यों कहा।WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैचइस बार मेंस रॉयल रंबल मैच कोडी रोड्स ने जीता। कोडी ने 30वें नंबर पर एंट्री की और अंत में गुंथर को एलिमिनेट किया। Raw में इस हफ्ते रोड्स ने रोमन रेंस को WrestleMania में मैच के लिए चुनौती पेश की। कंपनी ने इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। अब इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा। इससे पहले ये भी देखना होगा कि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का अगला कदम क्या होगा। साथ ही साथ जे उसो के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। रेंस उन्हें लेकर क्या फैसला लेंगे ये देखना होगा।The Good Brother@Good_Brother1“I did it, Dad!”@CodyRhodes31161WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।