'Raw में भयानक सैगमेंट द्वारा Wyatt Sick6 को खत्म कर दिया'- दिग्गज ने अंकल हाउडी के ग्रुप की बुकिंग पर WWE के ऊपर साधा निशाना

WWE
WWE Raw में हुआ था गजब का सैगमेंट (Photos: WWE.com)

Vince Russo On Wyatt Sick6 Group: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में अंकल हाउडी के ग्रुप Wyatt Sick6 का जलवा देखने को मिला। शो में इस खतरनाक ग्रुप ने चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स पर अटैक किया। दिग्गज विंस रूसो इनके सैगमेंट से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे और उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप लगाए।

Ad

पिछले कुछ हफ्तों से Wyatt Sick6 ग्रुप द्वारा चैड गेबल को निशाना बनाया जा रहा है। दो हफ्ते गेबल ने बो डैलस पर हमला किया। हालांकि, इस दौरान ग्रुप के अन्य सदस्यों ने एंट्री कर ली थी। इस हफ्ते क्रीड ब्रदर्स अपनी बड़ी जीत के बाद चैड गेबल के साथ रिंग में मौजूद थे।

इस दौरान एप्रन में एरिक रोवन, जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस ने आकर अपना मास्क निकाला। पीछे निकी क्रॉस ने गेबल को क्रॉसबॉडी मूव लगा दिया। इसके बाद गेसी और लूमिस ने मिलकर क्रीड ब्रदर्स को धराशाई किया। रोवन ने दोनों पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया। रिंग में काफी डरावना माहौल हो गया था।

Sportskeeda Wrestling Legion of RAW के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्गज विंस रूसो ने कहा कि इस कदम ने अभी तक Wyatt Sick6 का जो औरा बनाया था वो खत्म हो गया है। विंस ने कहा,

तीन महीने के बिल्डअप के बाद यहां क्या हुआ। तीन महीने की तैयार के बाद उन्होंने अपना मास्क उतार दिया और कोई अटैक नहीं हुआ। उन्होंने क्रीड ब्रदर्स को अपने रेसलिंग मूव्स से हिट किया। वहां पर किसी भी प्रकार का अटैक नहीं हुआ। कोई भी यातना देखने को नहीं मिली। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो इतनी जल्दी अपने दबदबे को इस तरह खत्म कर देंगे। कंपनी ने इस भयानक सैगमेंट के द्वारा Wyatt Sick6 को खत्म कर दिया है।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में अगले हफ्ते होगा तगड़ा मुकाबला

Wyatt Sick6 फैक्शन ने पिछले महीने रेड ब्रांड के एपिसोड में खतरनाक अंदाज में डेब्यू किया था। बीच में ये ग्रुप बहुत स्लो रहा लेकिन अब स्टोरी पकड़ ली है। अगले हफ्ते Raw में Wyatt Sick6 का मुकाबला चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स से होगा। मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आएगा। इस ग्रुप ने गेबल के ऊपर अभी तक ज्यादा अटैक किया है। देखना होगा कि अगले हफ्ते वो किस अंदाज में बदला लेंगे। उम्मीद के मुताबिक फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications