'WWE को अब Brock Lesnar की जरूरत नहीं'- द बीस्ट की वापसी को लेकर दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

WWE
ब्रॉक लैसनर को लेकर आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar WWE Return: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम है। WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में लैसनर की वापसी को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं। द बीस्ट अवतार को लंबे समय से WWE रिंग में नहीं देखा गया है। खैर WWE के पूर्व राइटर और दिग्गज विंस रूसो ने इस बार बताया है कि कंपनी को अब उनकी जरूरत क्यों नहीं है।

Ad

WWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के साथ ब्रॉक लैसनर का मुकाबला हुआ था। वहां पर द बीस्ट को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए। पिछले साल की शुरुआत में पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट के लगाए गए आरोपों में लैसनर का नाम भी उछला था। इसके बाद कंपनी ने उनसे दूरी बना ली थी। हाल ही में इस केस में ब्रॉक का नाम ऑफिशियल तौर पर आया था। अब तो शायद WWE में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है।

WWE में लंबे समय से ब्रॉक लैसनर और गुंंथर के बीच मैच की बातें चल रही हैं। Legion of Raw के एपिसोड में विंस रूसो ने इसे लेकर चर्चा की। विंस ने कहा कि कंपनी को ब्रॉक की वापसी की जरूरत नहीं है। दिग्गज के अनुसार,

ये हजार प्रतिशत है। WWE इस समय खूब पैसा कमा रहा है। तो अब उन्हें ब्रॉक लैसनर की क्या जरूरत है? वो अभी बहुत मालामाल हो रहे हैं। लैसनर की मौजूदा समय में उन्हें कोई आवश्यकता नहीं है।

youtube-cover
Ad

क्या WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी कभी नहीं हो पाएगी?

पिछले साल WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रॉक लैसनर कंपनी के साथ बने हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि लैसनर की टीवी में वापसी उनके ऊपर ही निर्भर करती है। लैसनर का रिंग में इतनी जल्दी वापस आना मुमकिन नहीं लग रहा है। जेनल ग्रांट केस से उन्हें छुटकारा मिलने के बाद ही शायद कंपनी द्वारा उनकी वापसी के बारे में सोचा जाएगा। अगर वो आ गए तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। लंबे समय से उनकी एंट्री का इंतजार किया जा रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications