Triple H: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते खास रहा। हालांकि पूर्व WWE राइटर विंस रूसो को ये पसंद नहीं आया। ट्रिपल एच (Triple H) के फैसलों से वो नाराज नजर आए। विंस रूसो का कहना है कि ट्रिपल एच अब NXT के प्रोडक्ट को WWE के मेन रोस्टर में ला रहे हैं और ये पूरी तरह गलत है। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद बहुत बदलाव देखने को मिले। कुछ NXT सुपरस्टार्स की मेन रोस्टर में एंट्री हो गई। इसके अलावा कुछ रिलीज गए सुपरस्टार्स की वापसी भी हो गई।WWE दिग्गज विंस रूसो ने दिया बहुत बड़ा बयानइस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में जॉनी गार्गानो ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। पिछले साल दिसंबर में उनका NXT कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद वो अब नजर आ रहे हैं। गार्गानो इस तरह वापसी करेंगे ये किसी को नहीं पता था। गार्गानो के सैगमेंट में थ्योरी ने दखलअंदाजी की। गार्गानो ने अंत में थ्योरी को जबरदस्त किक मारी। Sportskeeda's Legion of RAW में विंस रूसो ने कहा, जितने लोग भी शो में आए थो वो इससे प्यार करते थे। आपको उनका बिल्कुल भी ख्याल नहीं था। अब यहां पर नंबर्स की चिंता नहीं की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि सभी की जॉब खतरे में है। अगर पर्सनली बात करूं तो मैं इस शो को बिल्कुल भी पसंद नहीं करूंगा। मैं वहां बैठे हुए लोगों को देखने के लिए पैसे नहीं दूंगा। जॉनी गार्गानो? क्या मजाक है? मैं मंडे नाइट रॉ में जॉनी गार्गानो और थ्योरी को रिंग में देखने के लिए जाऊंगा? मैं इस तरह का शो क्यों देखने जाऊंगा? ये लोग अब रेसलिंग फैंस को खत्म कर रहे हैं। कोई भी इस तरह का शो आगे नहीं देखेगा। अगर मुझे इस तरह के शो देखने के लिए कोई पैसे देगा तब भी मैं नहीं जाऊंगा।जॉनी गार्गानो के लिए मेन रोस्टर में WWE ने जरूर कोई प्लान तैयार किया होगा। इस वजह से ही उनकी वापसी कराई गई है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि थ्योरी के साथ उनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।