Seth Rollins: WWE Elimination Chamber में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वो यूएस चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे। पूर्व चैंपियन के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी जरूर उन्होंने यहां पर कर ली है। इस इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी ने अपनी यूएस चैंपियनशिप मोंटेज़ फोर्ड, जॉनी गार्गानो, डेमियन प्रीस्ट, सैथ 'फ्रीकिन' रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ डिफेंड की। ये Elimination Chamber मैच था। रॉलिंस अंत में ये मुकाबला जीतने वाले थे लेकिन लोगन पॉल ने आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसका फायदा थ्योरी ने उठाया और पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। रॉलिंस अभी तक तीन Elimination Chamber मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। एक भी सुपरस्टार को वो एलिमिनेट नहीं कर पाए है। ये रिकॉर्ड पहले वेड बैरेट के नाम था। अब दोनों की बराबरी हो चुकी है। रॉलिंस के करियर का ये एक तरह से खराब रिकॉर्ड कहा जाएगा। इससे वो भी खुश नहीं हुए होंगे। View this post on Instagram Instagram Postयूएस चैंपियनशिप के लिए हुआ Elimination Chamber मैच करीब आधे घंटे से ज्यादा चला था। इस मैच में सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। रॉलिंस अंत तक रहे थे लेकिन वो एक भी सुपरस्टार को एलिमिनेट नहीं कर पाए। उन्हें अंत में थ्योरी ने एलिमिनेट किया। WWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस और लोगन पॉल का मुकाबला लगभग तयWrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ पक्का लग रहा है। इस बात के संकेत वैसे मेंस रॉयल रंबल मैच में ही मिल गए थे। वहां भी पॉल ने रॉलिंस को एलिमिनेट किया था। Elimination Chamber के बाद तो अब पूरी तरह ये बात कंफर्म हो गई है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में इन दोनों की राइवलरी शुरू होगी। लोगन पॉल ने अभी तक WWE में तीन ही मैच लड़े हैं। सभी मैचों में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रॉलिंस के साथ काम करने से उन्हें जरूर फायदा होगा। रॉलिंस की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से थ्योरी के साथ चल रही थी। ऑस्टिन को सैथ के साथ काम करने से बहुत फायदा मिला। कुछ ऐसा ही लोगन पॉल के साथ भी होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।