WWE Raw में Brock Lesnar द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और यूएस टाइटल हारने के बाद Bobby Lashley के साथ क्या हुआ?

Pankaj
WWE Raw में बॉबी लैश्ले के ऊपर हुआ खतरनाक अटैक
WWE Raw में बॉबी लैश्ले के ऊपर हुआ खतरनाक अटैक

Bobby Lashley: WWE Raw का एपिसोड बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा। उन्होंने सोचा कुछ और था लेकिन हुआ कुछ और। WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने अचानक वापसी कर उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद एक और झटका उन्हें लगा। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ वो अपनी यूएस चैंपियनशिप हार गए। लैश्ले की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें WWE मेडिकल टीम की जरूरत पड़ गई।

Ad

करीब 2 महीने बाद WWE रिंग में अचानक ब्रॉक लैसनर ने वापसी की। आते ही उन्होंने लैश्ले को अपना निशाना बनाया। लैश्ले का मुकाबला यहां यूएस चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला था। ये मैच हुआ भी लेकिन इससे पहले ही लैश्ले पस्त पड़ गए। लैसनर ने लैश्ले को दो एफ-5 लगाए और इसके बाद अपने सबमिशन मूव से उनके हाथ को भी चोटिल कर दिया।

सैथ रॉलिंस ने इसका पूरा फायदा उठाया। रॉलिंस ने रिंग में आकर चैंपियनशिप मैच की मांग की। लैश्ले ये मैच नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन रॉलिंस ने कुछ कड़े शब्द बोलकर मजबूर कर दिया। लैश्ले ने आसानी से हार नहीं मानी लेकिन उनके एक हाथ की हालत खराब हो चुकी थी। रॉलिंस ने भी उनके हाथ पर अटैक किया। अंत मे लैश्ले इस मुकाबले में हार गए। सैथ रॉलिंस ने लंबे समय बाद चैंपियनशिप अपने नाम की।

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने मदद के लिए किया मना

मैच के बाद लैश्ले के पास WWE मेडिकल टीम आई। मेडिकल टीम ने उन्हें वहां से ले जाने के लिए मदद की कोशिश की। लैश्ले ये देखकर गुस्से में आ गए और उन्होंने मदद के लिए मना कर दिया। लैश्ले बिना किसी की मदद से बैकस्टेज जाना चाहते थे। इस चीज़ का वीडियो शायद आपने देखा नहीं होगा लेकिन WWE ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Ad

अब ये बात तय लग रही है कि Crown Jewel 2022 में लैसनर और लैश्ले के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस साल की शुरूआत में Royal Rumble 2022 इवेंट में भी दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर की हार हुई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications