लंबे समय के बाद WWE में आखिरकार जॉन सीना (John Cena) ने वापसी कर ली। रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में ब्रे वायट के खिलाफ हार के बाद सीना नजर नहीं आए थे। WWE मनी इ द बैंक (Money In The Bank) के अंत में सीना ने इस बार सरप्राइज एंट्री की। सीना ने शो ऑफ एयर जाने के बाद WWE सुपरस्टार्स और फैंस को धन्यवाद दिया। सीना के प्रोमो से फैंस भी खुश नजर आए और उन्हें बहुत चीयर किया।John Cena post-match promo at #MITB via long-time listener @Imboredbrother pic.twitter.com/0bP0XyT1mu— Getting Over: Wrestling Podcast (@GettingOverCast) July 19, 2021WWE में सीना की वापसी से रोमन रेंस के होश उड़ेजॉन सीना को हमेशा मिक्स्ड रिएक्शन फैंस के द्वारा मिले लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सीना की एंट्री देखकर फैंस दंग रह गए थे। फैंस ने काफी एनर्जी के साथ सीना का स्वागत किया। ये देखकर खुद सीना भी हैरान रह गए। रिंग में मौजूद रोमन रेंस के होश उड़ गए थे।मेन इवेेंट में रोमन रेंस और ऐज के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में काफी बवाल देखने को मिला। सैथ रॉलिंस की वजह से ऐज को हार का सामना करना पड़ा। रोमन रेंस की हालत ऐज ने खराब कर दी थी। अंत में रॉलिंस को मारते हुए ऐज उन्हें बैकस्टेज ले गए। रेंस ने इसके बाद माइक उठाया और फैंस को उन्हें स्वीकार करने के लिए कहा।रेंस के बयान के बाद सभी ने सोचा कि शो खत्म हो जाएगा लेकिन सीना का एंट्रेंस म्यूजिक इसके बाद बज गया। रेंस भी ये देखकर काफी हैरानी में आ गए। सीना ने एंट्री की और अपने ही अंदाज में रोमन रेंस को चेतावनी दे दी।He's baaaaaaaaaaaaaaack.#MITB @JohnCena pic.twitter.com/3ZpoALMYOP— WWE (@WWE) July 19, 2021No Mercy 2017 में रोमन रेंस और सीना का मुकाबला हुआ था लेकिन उस समय स्थिति कुछ अलग थी। रेंस इस समय हील के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। पिछले एक साल में रेंस ने कई दिग्गजों को हरा दिया। सीना के साथ अगर रेंस का मैच होगा तो फैंस को काफी मजा आएगा। इससे फ्यूचर में रेंस को काफी फायदा होगा। अब SummerSlam 2021 में रोमन रेंस और सीना का मैच फैंस को दोबारा देखने को मिल सकता है। डेव मैल्टजर ने कुछ दिन पहले कहा था कि सीना और रोमन रेंस का मैच लॉक कर दिया गया है। ये बात अब सच होते हुए नजर आ रही है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!