WWE  Elimination Chamber ऑफ एयर होने के बाद Roman Reigns के दुश्मन ने क्या किया? खास वीडियो आया सामने

Pankaj
WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस की हुई जीत
WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस की हुई जीत

Sami Zayn: WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच देखने को मिला। रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की। खैर ऑफ एयर होने के बाद का फुटेज भी अब सामने आ गया है। जिसमें सैमी ज़ेन अपने होमटाउन फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस को हराने के लिए सैमी ज़ेन ने पूरी ताकत लगा दी थी। फैंस ने भी उन्हें बहुत चीयर किया। अंत में रोमन ने अपनी चतुराई से चैंपियनशिप रिटेन कर ली। मैच में जिमी उसो, जे उसो और केविन ओवेंस का जलवा भी देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद ओवेंस ने एंट्री की। उन्होंने रेंस, जिमी और पॉल हेमन की हालत खराब की। शो का अंत सैमी ज़ेन ने रेंस को हैलुवा किक मारकर की।

रोमन रेंस और केविन ओवेंस जल्दी ही बैकस्टेज चले गए थे। सैमी ज़ेन यहां फैंस के स्पॉटलाइट बने हुए थे। ऑफ एयर होने के बाद सैमी ज़ेन भी रिंग से बाहर आकर बैकस्टेज जा रहे थे। इसके बाद वो अचानक रूक गए और वापस आकर उन्होंने अपनी पत्नी से मुलाकात की। उनकी पत्नी फ्रंट रो पर बैठी हुई थीं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 39 में होगा Roman Reigns का बड़ा मैच

सैमी ज़ेन ने मैच से पहले बहुत बार दावे किए थे कि वो इस बार रोमन रेंस को हरा देंगे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया लेकिन वो रेंस की बादशाहत खत्म नहीं कर पाए। WrestleMania 39 के मेन इवेंट में जाने का उनका सपना खत्म हो गया। मेनिया में अब रेंस अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का भी बड़ा मैच होने की उम्मीद अब लग रही है। इन दोनों का शायद द उसोज़ के साथ मुकाबला होगा। ये स्टोरीलाइन अभी भी मजेदार बनी हुई है। जे उसो का अभी भी किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस बार भी वो रोमन रेंस के खिलाफ ही नज़र आए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications