WWE Money in the Bank: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) असल में कंपनी का अगला इवेंट है। इस शो के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) को एडवर्टाइज किया गया है। Money in the Bank 2023 इवेंट का आयोजन लंदन में देखने को मिलेगा। रोमन रेंस का इस प्रीमियम लाइव इवेंट में आखिरी मैच 2 साल पहले आया था।Keegan Dimitrijevic@KeeganRWI truly think Roman Reigns vs. Edge at Money in the Bank 2021 is one of the better matches of Roman's run1699I truly think Roman Reigns vs. Edge at Money in the Bank 2021 is one of the better matches of Roman's run https://t.co/FBP0vbG7Tyरोमन रेंस पार्ट-टाइम शेड्यूल होने के कारण Money in the Bank 2022 के लिए एडवर्टाइज नहीं किए गए थे और वो शो में किसी तरह से नज़र नहीं आए। हालांकि, इसके एक साल पहले उन्होंने इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपने यूनिवर्सल टाइटल को दांव पर लगाया था। Money in the Bank 2021 में रोमन रेंस का मैच ऐज से देखने को मिला था।रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania 37 में सिंगल्स मैच होने वाला था। हालांकि, डेनियल ब्रायन भी इसमें शामिल हो गए थे। कुछ महीनों बाद आखिर ऐज को Money in the Bank 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिला था। यह मैच काफी धमाकेदार रहा।दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। उनका यह मैच 33 मिनट और 10 सेकंड्स तक चला। इसी बीच उन्होंने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का इस्तेमाल किया। रोमन रेंस हार के बहुत करीब भी आ गए थे। द उसोज़ ने इंटरफेयर करने की कोशिश की लेकिन रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक ने उन्हें संभाला।बाद में सैथ रॉलिंस ने इंटरफेयर किया और ऐज पर हमला किया। रोमन रेंस को इस चीज़ का फायदा मिला और उन्होंने स्पीयर लगाकर रेटेड-आर सुपरस्टार को धराशाई किया और टाइटल को रिटेन रखा। मैच के बाद सैथ रॉलिंस और ऐज लड़ते-लड़ते फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए। रोमन रेंस ने अपनी जीत को सेलिब्रेट किया। हालांकि, चीज़ें यहां खत्म नहीं हुई। फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला।WWE Money in the Bank 2021 में John Cena ने वापसी करके Roman Reigns को किया कंफ्रंट कियामैच के बाद रोमन रेंस ने माइक लिया और फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। जॉन सीना का इसी बीच चौंकाने वाला रिटर्न देखने को मिला। उन्होंने आकर ट्राइबल चीफ को कंफ्रंट किया। फैंस उनकी वापसी देखकर चौंक गए थे। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि जॉन सीना का इस शो में रिटर्न देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 में मैच हुआ था। यहां रेंस अपनी चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हो गए थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।