WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE का सबसे बड़ा पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) होता है। कई सालों से इस इवेंट्स में कुछ ऐसे मोमेंट हुए जो फैंस की जेहन में बस गए। पिछले कुछ महीनों से SummerSlam 2021 का बिल्डअप रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में चल रहा है। पिछले साल का SummerSlam खाली एरीना में हुआ था लेकिन इस बार फैंस मौजूद रहेंगे। WWE ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। WWE ने मैच कार्ड भी किया तैयारSummerSlam 2020 का आयोजन एमवे सेंटर, फ्लोरिडा में हुआ था। फैंस के लिए पिछली बार दरवाजे कोरोना की वजह से बंद थे लेकिन इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिलेेगा। SummerSlam 2021 का आयोजन एलीगेंट स्टेडियम, लास वेगास में होगा। सबसे बड़ी बात इस बार SummerSlam का मजा फैंस थिएटर में भी ले पाएंगे। WWE इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। And with the scribble of a pen, #UniversalChampion @WWERomanReigns' #SummerSlam fate was sealed. @JohnCena @HeymanHustle 📺: #SmackDown, TONIGHT at 8/7c on @FOXTV pic.twitter.com/CDBEbIximT— WWE (@WWE) August 6, 2021SummerSlam 2021 के लिए अभी तक 44 हजार टिकटों की बिक्री हो गई है। यानि की इस बार पैक्ड एरीना में सुपरस्टार्स परफॉर्म करेंगे। फैंस इस स्टेडियम में मास्क पहनकर आएंगे और एक्शन का मजा लेंगे। फैंस को वैसे भी इस बार काफी अच्छा लगेगा क्योंकि मैच कार्ड भी तगड़ा नजर आ रहा है। SummerSlam 2021 का ये 34वां संस्करण होगा। रोमन रेंस का मुकाबला जॉन सीना के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं गोल्डबर्ग का मुकाबला भी WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले के साथ होगा। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। इसके अलावा SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मुकाबला होगा। सैथ रॉलिंस और ऐज भी एक्शन में नजर आएंगे। यूएस चैंपियनशिप के लिए शेमस का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट के साथ होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार ये पीपीवी बहुत बड़ा होने वाला है। WWE ने बहुत बड़ा प्लान तैयार इसके लिए किया है। बैकी लिंच की वापसी भी हो सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि लिंच की वापसी हो सकती हैं। फैंस की नजरें पूरी तरह अब इस पीपीवी पर टिकी है। WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस बार काफी बड़ा पीपीवी ये होगा।