WWE SummerSlam 2021 में गोल्डबर्ग को बॉबी लैश्ले के खिलाफ जीत क्यों नहीं मिलनी चाहिए?

WWE SummerSlam में होगा गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का मैच
WWE SummerSlam में होगा गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का मैच

WWE MITB पीपीवी के बाद हुई पहली रॉ (Raw) में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने वापसी की थी। गोल्डबर्ग ने इसके बाद WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को चुनौती दी। इसके दो हफ्ते बाद गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया। समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में दोनों के बीच अब WWE चैंपियनशिप मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

Ad

WWE SummerSlam 2021 में क्या गोल्डबर्ग को जीत मिलेगी?

54 साल की उम्र में भी गोल्डबर्ग का शेप शानदार लग रहा है। गोल्डबर्ग की बॉडी भी अभी काफी अच्छी लग रही है और वो लगभग पुराने ही गोल्डबर्ग लग रहे हैं। साल 2016 में WWE में गोल्डबर्ग ने वापसी की थी और ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी शुरू हई थी। इसके बाद से लगातार वो एक्टिव नजर आए। कई मैच अभी तक उन्होंने WWE रिंग में लड़े। जब लोगों को लगा कि गोल्डबर्ग का करियर खत्म हो गया तब उन्होंने वापसी कर टाइटल के लिए चैलेंज किया। इस बीच तो उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

गोल्डबर्ग के ऊपर विंस मैकमैहन भी बहुत भरोसा करते हैं। गोल्डबर्ग के अच्छे शेप के कारण ही विंस उनकी वापसी समय-समय पर कराते रहते हैं। इस साल जनवरी में भी गोल्डबर्ग ने वापसी कर ड्रू मैकइंटायर को चुनौती दी थी। WWE चैंपियनशिप मैच में गोल्डबर्ग की हार हुई थी। एक बार फिर गोल्डबर्ग WWE टाइटल के लिए सामने आए। अभी तक वो इस टाइटल को हासिल नहीं कर पाए है।

खैर बात जो भी हो गोल्डबर्ग के साथ WWE आगे नहीं जाएगा। गोल्डबर्ग इस समय टाइटल को अच्छे से रिप्रैजेंट नहीं कर सकते हैं। बॉबी लैश्ले 40 साल के है और वो टाइटल को अच्छे से संभाल सकते हैं। गोल्डबर्ग इस समय सिर्फ लैश्ले को आगे के लिए टॉर्च पास कर सकते हैं। WWE चैंपियन के रूप में अभी तक लैश्ले ने अच्छा काम किया है। फैंस का भरोसा लैश्ले ने जीत लिया है। द हर्ट बिजनेस उनके पीछे खड़ा है।

लैश्ले को अभी तक WWE ने अच्छे से बिल्ड किया है। अगर गोल्डबर्ग चैंपियन बनेंगे तो फिर लैश्ले का मोमेंटम खराब हो जाएगा। लैश्ले का बिल्डअप खराब करने की इस समय कोई जरूरत नहीं है। लैश्ले अपना टाइटल डिफेंड करेंगे और क्लीन जीत हासिल करेंगे तो इससे कंपनी को काफी फायदा होगा। अभी तक लैश्ले ने जो रोल निभाया वो आगे भी जारी रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications