WWE Survivor Series WarGames में Roman Reigns ने क्यों नहीं पहने लाल कपड़े, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

roman reigns not in red costume
रोमन रेंस ने क्यों नहीं पहने लाल कपड़े?

Roman Reigns: WWE Survivor Series WarGames में द ब्लडलाइन ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस इवेंट में ऐसी कई चीज़ें हुईं, जो बड़े आकर्षण का केंद्र बनीं। इस बीच काफी फैंस ने ये भी गौर किया कि रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी टीम के अकेले मेंबर रहे, जिन्होंने लाल रंग के कपड़े नहीं पहने थे।

Ad

ऐसा माना गया कि रोमन के ऐसा करने के पीछे का कारण ये हो सकता है कि वो ट्राइबल चीफ हैं, लेकिन NotSam Wrestling पर WWE के एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ने खुलासा किया कि रेंस के लिए रिंग गियर तैयार किया गया था, लेकिन उन्हें फैबरिक पसंद नहीं आया था।

इस रिपोर्ट में कहा गया:

"द ब्लडलाइन के मेंबर्स लाल कपड़ों में नज़र आए, लेकिन एक मेंबर ने लाल कपड़े नहीं पहने थे। ऐसा इसलिए नहीं कि रोमन रेंस के लिए कॉस्ट्यूम तैयार नहीं किया गया था बल्कि उन्हें फैबरिक का टेक्स्चर पसंद नहीं आया था। उन्होंने उसे पहन कर भी देखा, लेकिन वो ट्राइबल चीफ हैं और वो सबकुछ अपनी इच्छा अनुसार करते हैं। उन सभी को लाल कपड़ों में देखना बहुत खास लम्हा होता, लेकिन अंत में आप सभी को उन्हें फॉलो करना होता है।"
Ad

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का सामना केविन ओवेंस से हो सकता है

आखिरकार अब द ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स साथ आ गए हैं और अब कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल चीफ का सामना केविन ओवेंस से हो सकता है, वहीं उसके बाद Elimination Chamber 2023 में उनकी भिड़ंत सैमी ज़ेन से हो सकती है।

Ad

Survivor Series WarGames में जे उसो ने सैमी ज़ेन को गले लगाया, वहीं Raw के हालिया एपिसोड में भी उन्हें एक-दूसरे के दोस्त के रूप में दिखाया गया। अभी सब ठीक नज़र आ रहा है, लेकिन वो समय भी अब दूर नहीं जब ज़ेन को इस ग्रुप से अलग होने के लिए बुक किया जाएगा। खैर ज़ेन को टाइटल शॉट मिलने में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले उन्हें कई अन्य चुनौतियों से पार पाना होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications