जानिए WWE में Roman Reigns के पुराने ग्रुप 'The Shield' के म्यूजिक में इस्तेमाल होने वाले INDIA शब्द का मतलब क्या था?

WWE
WWE में 'The Shield' के म्यूजिक में इस्तेमाल होने वाले INDIA शब्द का मतलब क्या था?

The Shield: WWE में फैंस ने साल 2012 से लेकर 2019 तक न जाने कितनी बार शील्ड (Shield) के एंट्रैंस म्यूजिक को सुना होगा और रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़ (Roman Reigns, Seth Rollins और Dean Ambrose) को क्राउड के बीच से एंट्री करते हुए देखा होगा। आपमें से बहुत से रेसलिंग फैंस ने शील्ड के एंट्रैंस से पहले उनके थीम सॉन्ग पर सुनाई देने वाले 6 शब्दों पर ध्यान दिया होगा, जोकि इस प्रकार है: Siera, Hotel, India, Echo, Lima, Delta.

Ad

फैंस के दिमाग में बहुत बार यह सवाल खड़ा हुआ होगा कि अमेरिका की सबसे प्रसिद्ध टैग टीम अपने थीम सॉन्ग में India शब्द का इस्तेमाल क्यों करती है ?

आपको बता दें कि शील्ड के तीनों सदस्य भले ही भारत में काफी फेमस हों, लेकिन इनमें से किसी भी सुपरस्टार का India से कोई भी लेना देना नहीं है और थीम सॉन्ग में INDIA शब्द का मतलब कुछ और ही है।

youtube-cover
Ad

WWE में Roman Reigns के पुराने ग्रुप The Shield में इस्तेमाल होने वाले हर अक्षर का मतलब?

दरअसल शील्ड द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Siera, Hotel, India, Echo, Lima, Delta के पीछे की वजह नैटो फोनेटिक्स भाषा है। यह एक रेडियो टेलिफोनिक भाषा है, इसे नागरिक उड्यन, मिलिट्री जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे अंग्रेजी भाषा में 'ए' फॉर एप्पल, 'बी' फॉर बॉल कहते हैं, उसी तरह फोनेटिक्स भाषा में ए को एल्फा, बी को ब्रावो, सी को चार्ली कहते हैं।

Enter caption
Enter caption

आपने बहुत बार हिंदी फिल्मों में भी एल्फा, डेल्टा, चार्ली जैसे शब्दों का इस्तेमाल होते हुए सुना होगा। द शील्ड के सभी शब्दों को फोनेटिक्स भाषा के आधार पर उनका मतलब निकाला गया है। S से Siera, H से Hotel, I से India, E से ECHO, L से LIMA और D से Delta होता है। S, H, I, E, L, D को मिलाने पर शील्ड बनता है। यही वजह है कि द शील्ड के एंट्रेंस म्यूजिक की शुरुआत में India शब्द का यूज़ किया जाता है।

Ad

द शील्ड ने साल 2012 में हुए Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू किया था और 2014 में द शील्ड अलग भी हो गई थी। Fastlane 2019 में द शील्ड ने एक टीम के रूप में अपना आखिरी मैच लड़ा था। शील्ड अब WWE में अलग हो चुकी है और डीन एंब्रोज़ ने कंपनी को छोड़ भी दिया है।

मौजूदा समय में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इस समय WWE का ही हिस्सा हैं। रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और सैथ रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। इसके अलावा डीन एंब्रोज़ की बात की जाए, तो वो इस समय AEW का हिस्सा हैं और वो वहां पर जॉन मोक्सली के नाम से परफॉर्म कर रहे हैं।

अभी कहना मुश्किल है कि फैंस शील्ड के इन तीनों सुपरस्टार्स को कभी साथ में परफॉर्म करते हुए देख पाएंगे या नहीं, हालांकि ऐसा भविष्य में होता है तो फैंस के लिए इससे अच्छी खबर कोई और नहीं हो सकती।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications