WWE ने आज साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित किया। इस बार ये बड़ा इवेंट दो अलग-अलग दिनों तक आयोजित होने वाला था और आज रेसलमेनिया का पहला दिन देखने को मिला। WWE ने पहले दिन शानदार काम किया। कोरोना वायरस के चलते ऑडियंस नहीं थी और इसके बावजूद भी WWE ने शो आयोजित किया। उन्होंने शो को मनोरंजक बनाने का प्रयास किया और ये चीज़ दर्शकों को काफी पसंद आई। शो की शुरुआत विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच से हुई थी और अंत द अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के मैच से हुआ। ये भी पढ़ें:- 5 सबसे बड़े दुश्मन जो WWE के बाहर असल जीवन में बहुत अच्छे दोस्त हैंइस बड़े इवेंट के पहले दिन में कुछ स्टार्स ने शानदार काम किया वहीं कुछ रेसलर्स ने जरूर अपने फैंस को निराश किया। दर्शक कुछ सुपरस्टार्स से उम्मीद लगा रहे थे कि वो स्टार्स बड़े पीपीवी में जीत दर्ज करेंगे लेकिन वे फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने रेसलमेनिया के पहले दिन काफी निराश किया। #3 डेनियल ब्रायन#Wrestlemania36 #danielbryan high-key selling this even though there are no spectators. Major Talent pic.twitter.com/VNlhLlTPfx— Morning Star (@666Mesothelioma) April 5, 2020डेनियल ब्रायन और सैमी जेन के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। दो हफ्ते पहले स्मैकडाउन के एपिसोड में ड्रू गुलक ने शिंस्के नाकामुरा को हराया था और शर्त अनुसार इस वजह से ब्रायन को IC टाइटल के लिए मैच मिला था। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि डेनियल ब्रायन रेसलमेनिया में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। डेनियल ब्रायन का रेसलमेनिया में अबतक रिकॉर्ड अच्छा था और इस वजह से उनकी जीत के ज्यादा चांस थे लेकिन उनकी हार हुई। इसने फैंस को काफी निराश किया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं