"Veer Mahaan को Tony Khan अबतक चैंपियनशिप मैच दे चुके होते" - भारतीय WWE Superstar का दिग्गज ने बनााया मजाक

महान और AEW के अध्यक्ष और सीईओ, टोनी खान।
महान और AEW के अध्यक्ष और सीईओ, टोनी खान।

WWE भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) वापसी के बाद से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। WrestleMania 38 के बाद से उन्होंने हर हफ्ते अपने प्रतिद्वंदी का बुरा हाल किया और यह हफ्ता भी बिल्कुल अलग नहीं था। इस हफ्ते उनकी जीत Sportskeeda Wrestling's Legion of RAW में चर्चा का विषय रही।

Ad

इस बीच आपको बता दें कि शो के दौरान विंस रूसो ने वीर महान की हाल की जीत के बारे में बात की और साथ ही मजाक करते हुए कहा कि वो AEW जॉइन कर सकते हैं।

youtube-cover
Ad

आपको बता दें कि AEW का ध्यान अपने सुपरस्टार्स की हार-जीत के रिकॉर्ड के ऊपर सबसे ज्यादा रहता है। इसी वजह से उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वीर महान AEW में एकदम फिट बैठेंगे। पूर्व WWE राइटर ने कहा कि अगर वीर महान AEW में चले जाते हैं, तो उन्हें चैंपियनशिप के लिए मौका मिल जाएगा।

"वो लगातार जॉबर को हरा रहे हैं और इस समय उनकी विनिंग स्ट्रीक 6-0 हो गई है। इस समय तक टोनी खान उन्हें टाइटल शॉट दे चुके होते। उन्हें AEW में जाकर अपना रिकॉर्ड दिखाना चाहिए और चैंपियनशिप के लिए उन्हें मौका मिल चुका होता।"
youtube-cover
Ad

WWE में मिलेगा वीर महान को हील के रूप में जबरदस्त पुश?

हमने जैसे ऊपर बताया, वीर महान ने WrestleMania 38 के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो के ऊपर अटैक करते हुए पूरे रोस्टर को चेतावनी दी थी।

आपको बता दें कि WWE का ये हमेशा से ही नए हील्स बनाने का तरीका रहा है जिसमें एक सुपरस्टार लोकल रेसलर को बुरी तरह हराता है। वीर महान को भी वापसी के बाद से राइटर्स की तरफ से इसी तरह की बुकिंग मिल रही है।

Ad

Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में वीर महान ने लोकल रेसलर को बुरी तरह हराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE में वीर महान की रे मिस्टीरियो के खिलाफ स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। इसमें वीर महान को अगर जीत मिलती है, तो उन्हें काफी फायदा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications