WWE Raw में इस हफ्ते Seth Rollins और Bobby Lashley का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को लेकर आया बयान
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले को लेकर आया बयान

Vince Russo: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) की बुकिंग पर सवाल खड़े कर दिए है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों की बुकिंग को लेकर रूसो ने आपत्ति जताई। उन्होंने WWE के ऊपर आरोप लगाए।

Ad

इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ। कुछ देर बाद बॉबी लैश्ले भी आए। रॉलिंस ने इसके बाद ब्रॉक लैसनर के नाम को उछाल कर लैश्ले की बेइज्जती की। रॉलिंस ने कहा कि लैश्ले से ज्यादा ब्रॉक बेहतर है। लैश्ले को ये देखकर गुस्सा आया। हालांकि सैथ ने फिर से लैसनर की बात शुरू कर दी। इसके बाद लैश्ले को गुस्सा आया और उन्होंने रॉलिंस पर अटैक किया। WWE ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को रोका। इस दौरान लैश्ले ने स्पीयर मारा लेकिन वो ऑफिशियल को लग गया था।

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने दिया बड़ा बयान

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने रॉलिंस और लैश्ले की बुकिंग पर बात की। उन्होंने कहा,

दोनों के सैगमेंट का कोई भी मतलब नहीं था। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। आपने WWE ऑफिशियल्स बुला दिए। इसमें बेबीफेस कौन था। हील्स ऐसा कभी नहीं करते हैं। रॉलिंस जो कर रहे थे वो उन्हें क्यों करने की जरूरत पड़ी। रॉलिंस ने इस सैगमेंट में जरूरत से ज्यादा बातें कह दी। हील कभी भी ऐसा नहीं करते हैं। मुझे बिल्कुल भी ये सैगमेंट समझ नहीं आया। ऐसी बुकिंग बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

youtube-cover
Ad

विंस रूसो ने इस बार रॉलिंस के मौजूदा कैरेक्टर पर भी सवाल खड़े किए। कहीं ना कहीं विंस ने इस बार WWE के ऊपर निशाना साधा है। वैसे इस समय किसी को समझ नहीं आ रहा है कि रॉलिंस और लैश्ले को कैसे बुक किया जा रहा है। WWE ने इनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। अब देखना होगा कि आगे जाकर इनकी राइवलरी में क्या देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते अब कुछ नया रेड ब्रांड के एपिसोड में देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications