Brock Lesnar: WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस समय चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि WWE ने उन्हें रोस्टर पेज पर फिर से जगह दे दी। इसके बाद उनकी वापसी को लेकर भी खबरें सामने आई। अब रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने लैसनर और उनके कंपनी स्टेटस को लेकर बात की है।आपको बता दें इस साल की शुरुआत में एक पूर्व कर्मचारी ने विंस मैकमैहन के ऊपर केस करते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में लैसनर का नाम भी इस मामले में सामने आया। WWE ने इसके बाद द बीस्ट से दूरी बना ली थी। प्लान के मुताबिक Royal Rumble 2024 में ब्रॉक वापसी करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।हाल ही में ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में ब्रॉक लैसनर की वापसी पर पॉजिटिव अपडेट दिया था। रिपोर्ट को देखकर लगा कि जल्द ही वो वापसी कर सकते हैं। Keepin' It 100 पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोनन ने ब्रॉक को लेकर कहा,मेरे लिए ये अजीब चीज है कि कंपनी ने उन्हें रोस्टर पेज से क्यों हटा दिया? उन्हें अब फिर से वेबसाइट में डाल दिया। ये मेरे लिए बहुत ही अजीब था। शायद शुरुआत में उन्हें पता चला कि वो दोषी हैं, और फिर पता चला कि शायद जितना उन्होंने सोचा था, वो (ब्रॉक लैसनर) उतने दोषी नहीं थे। कंपनी उन्हें पेज पर रख सकती थी लेकिन हटा दिया। अब फिर से उन्हें रोस्टर में डाल दिया गया है। हम सभी जानते हैं कि ब्रॉक को पैसा पसंद है। वो पैसे के लिए ही WWE में काम कर रहे हैं।WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया था अपडेटइस हफ्ते की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि ब्रॉक लैसनर को कंपनी ने रोस्टर पेज में फिर से एड कर दिया। इसकी सच्चाई कुछ और नज़र आ रही है। Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कंफर्म किया है कि कंपनी ने रोस्टर पेज से लैसनर को कभी नहीं निकाला। ये चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। अब लैसनर की वापसी के बारे में फैंस जानना चाहते हैं। देखना होगा कि उनकी वापसी रिंग में कब होगी। उन्होंने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ा था।