2 WWE Superstars जिन्होंने 2023 में चौंकाने वाला हील टर्न लिया और 2 जिन्होंने बेबीफेस बनकर फैंस का दिल जीता

2 babyface 2 heel turns wwe 2023
2023 में WWE में देखने को मिले चौंकाने वाले हील और बेबीफेस टर्न

WWE: WWE का 2023 सीजन अब बस खत्म ही होने वाला है, लेकिन इस साल को कई खास कारणों से लंबे समय तक याद रखा जाएगा। स्टोरीलाइंस में रेसलर्स नियमित रूप से अलग-अलग किरदार निभाते रहते हैं और इस साल भी ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने सबको चौंकाते हुए अपने कैरेक्टर में बदलाव किया था।

Ad

Raw और SmackDown में इस समय रोमन रेंस और लोगन पॉल जैसे बड़े हील के अलावा रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक जैसे टॉप बेबीफेस रेसलर्स भी काम कर रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम 2023 में हील टर्न लेने वाले 2 सुपरस्टार्स और बेबीफेस सुपरस्टार्स बनने वाले रेसलर्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#)WWE सुपरस्टार Drew Mcintyre - हील बने

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2023 में हुए आईसी चैंपियनशिप मैच में गुंथर के खिलाफ हार के बाद ड्रू मैकइंटायर एक ट्वीनर की भूमिका निभाने लगे थे। वो ना तो पूरी तरह हील थे और ना ही बेबीफेस, लेकिन Survivor Series WarGames 2023 के बिल्ड-अप में जबरदस्त हील टर्न उनका इंतज़ार कर रहा था।

आपको याद दिला दें कि 13 दिसंबर के Raw एपिसोड में कोडी रोड्स और जे उसो, अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को चैलेंज कर रहे थे। इसी मैच में मैकइंटायर ने पहले जे उसो पर हमला किया और उसके बाद रिया रिप्ली के साथ हाथ मिलाकर स्पष्ट कर दिया था कि वो हील टर्न ले चुके हैं और मेंस WarGames मैच में द जजमेंट डे का साथ देते हुए दिखाई देंगे, जहां उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

#)WWE सुपरस्टार जे उसो - बेबीफेस बने

youtube-cover
Ad

इसी साल द उसोज़ ने रोमन रेंस पर हमला कर उनके ग्रुप को छोड़ने का निर्णय लिया था। इस बीच SummerSlam 2023 में हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जिमी ने अपने सगे भाई को धोखा देते हुए ट्राइबल चीफ को जीत दिलाने में मदद की थी

SummerSlam से अगले SmackDown एपिसोड में जे उसो ने रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो को धराशाई करने के बाद द ब्लडलाइन और ब्लू ब्रांड को भी छोड़ने की बात कही थी। उसके कुछ हफ्तों बाद वो बेबीफेस बनकर Raw में आए और अब भी रेड ब्रांड में एक फैन फेवरेट रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं।

#)WWE सुपरस्टार सैंटोस इस्कोबार - हील बने

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2023 के बाद जब चोटिल सैंटोस इस्कोबार को रिप्लेस करते हुए रे मिस्टीरियो ने तत्कालीन WWE यूएस चैंपियन को चैलेंज किया, तभी फैंस कयास लगाने लगे थे कि इस्कोबार भविष्य में हील बनेंगे। इस दौरान Crown Jewel 2023 में इस्कोबार ने ब्रास नकल्स को एप्रन पर रखा छोड़ दिया था, जिसकी मदद से लोगन पॉल ने दिग्गज रेसलर को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी।

वहीं एक SmackDown एपिसोड में कार्लिटो ने इस्कोबार पर ब्रास नकल्स को एप्रन पर छोड़ने का आरोप लगाया था। इसी बीच जब मिस्टीरियो ने इस्कोबार को थप्पड़ लगाया तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर खतरनाक तरीके से हमला करते हुए उनके पैर को चोटिल कर दिया था।

#)WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन - बेबीफेस बने

youtube-cover
Ad

साल 2022 के अंतिम महीनों में रोमन रेंस समेत अन्य ब्लडलाइन मेंबर्स को सैमी ज़ेन पर शक होने लगा था। इस स्टोरीलाइन में केविन ओवेंस के आने से ज़ेन की निष्ठा पर सवाल उठाए जाने लगे थे, इसी कारण ट्राइबल चीफ ने उनकी बहुत कड़ी परीक्षा ली थी।

रेंस ने Royal Rumble 2023 में हराने के बाद अपने भाइयों के साथ मिलकर केविन ओवेंस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। वहीं जब रेंस ने ज़ेन को ओवेंस पर हमला करने के लिए कहा तब पूर्व आईसी चैंपियन ने सबको चौंका कर ट्राइबल चीफ पर अटैक करते हुए बेबीफेस टर्न लिया था

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications