WWE में 3 बड़ी चैंपियनशिप्स जो रोमन रेंस ने कभी नहीं जीती हैं

WWE में रोमन रेंस के पास अभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप है
WWE में रोमन रेंस के पास अभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप है

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। वो अकेले दम पर लाखों प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। रोमन रेंस ने हील बनने के बाद और भी ज्यादा बढ़िया काम किया है। इसके बाद से वो यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं और कोई भी सुपरस्टार उन्हें रोक नहीं पाया है।

Ad

रोमन रेंस को WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई सारे टाइटल्स पर कब्जा किया है। वो WWE में सबसे पहले टैग टीम चैंपियन बने थे। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड टाइटल जीता। साथ ही रेंस यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस का करियर कई सारी चैंपियनशिप जीत से भरा हुआ है।

Ad

रोमन रेंस ने WWE में सालों तक काम किया है। इसके बावजूद कुछ ऐसे टाइटल्स हैं जो उन्होंने अपने WWE करियर में कभी भी नहीं जीते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चैंपियनशिप्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में कभी नहीं जीती हैं।

3- WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप

Ad

रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में कभी भी SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीती है। वो एक बार सैथ रॉलिंस के साथ WWE टैग टीम चैंपियन बने थे। उसी टाइटल का नाम और डिजाइन बदलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप रख दिया गया था। हालांकि, SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को 2016 में लाया गया था।

इसके बाद काफी सालों तक रोमन रेंस ने Raw सुपरस्टार के रूप में काम किया। इसके बाद वो SmackDown का हिस्सा बने लेकिन वो ज्यादातर मौकों पर सिंगल्स मैचों में दिखाई दिए हैं। साथ ही उन्होंने SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए कोई मैच नहीं लड़ा है। वो भले ही इन टाइटल्स को नहीं जीत पाए हैं लेकिन उनके भाई जिमी और जे उसो अभी बतौर SmackDown टैग टीम चैंपियंस काफी अच्छा काम कर रहे हैं। भविष्य में रोमन रेंस के पास जरूर इन टाइटल्स को जीतने का मौका रहेगा।

2- WWE 24/7 चैंपियनशिप

Ad

24/7 चैंपियनशिप को मई 2019 में लाया गया था। इसमें नियम यह है कि कोई भी सुपरस्टार इस टाइटल को कभी भी जीत सकता है। अभी तक ढेरों सुपरस्टार्स ने इस चैंपियनशिप को जीता है। असल में यह टाइटल लोअर-मिड कार्ड सुपरस्टार्स के लिए बनाया गया है। इसी वजह से रोमन रेंस ने इसमें कभी रुचि नहीं दिखाई है।

अब तक इलायस, जिंदर महल, आर-ट्रुथ, रॉबर्ट रूड समेत कई फेमस सुपरस्टार्स ने इस चैंपियनशिप को जीता है। रोमन रेंस जैसे दिग्गज को इस चैंपियनशिप की कोई जरूरत नहीं है। वो शायद ही कभी 24/7 चैंपियन बनने की कोशिश करने वाले हैं। वो इसके बिना ही जबरदस्त काम कर रहे हैं।

1- NXT चैंपियनशिप

Ad

रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में ज्यादातर समय मेन रोस्टर पर काम किया है। उन्होंने NXT में चुनिंदा मैच लड़े हैं। दरअसल, उनके NXT डेब्यू के कुछ समय बाद ही उन्हें मेन रोस्टर पर लाने का निर्णय लिया गया था। इसी वजह से रोमन रेंस कभी भी NXT में खुद को स्थापित नहीं कर पाए।

उन्होंने NXT में कोई भी टाइटल नहीं जीता है और उन्होंने यहां सिर्फ कुछ ही मैच लड़े हैं। इस दौरान रोमन रेंस को अब तक NXT में कोई भी सिंगल्स मैच के अंदर हरा नहीं पाया है। पिछले कुछ सालों में NXT टाइटल का कद बढ़ गया है। ऐसे में रोमन रेंस शायद भविष्य में इसे जीतने की कोशिश कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications