WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। WWE सिर्फ साधारण लोगों ही नहीं बल्कि फेमस लोगों में भी काफी चर्चित है। कई सारे सेलिब्रिटी WWE में नजर आ चुके हैं और कुछ फेमस लोगों ने इस कंपनी में मैच भी लड़े हैं। भारत में भी WWE के ढेरों प्रशंसक मौजूद हैं और कुछ सेलिब्रिटी भी इस कंपनी के बड़े फैन हैं।वरुण धवन इसमें एक बड़ा नाम हैं। वो मौजूदा समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। वरुण WWE के बड़े फैन हैं और वो कई बार इस चीज़ के बारे में बता चुके हैं। वरुण असल में द रॉक के बड़े फैन हैं और वो शार्लेट फ्लेयर के साथ मिल भी चुके हैं। वरुण सोशल मीडिया हैंडल्स पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो कई लोगों को फॉलो करते हैं। View this post on Instagram A post shared by VarunDhawan (@varundvn)इस दौरान वो ढेरों WWE स्टार्स को फॉलो करते हैं। इस समय WWE में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है और उन चैंपियंस को भी धवन फॉलो करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।3- WWE Raw टैग टीम चैंपियन रैंडी ऑर्टन View this post on Instagram A post shared by Randy Orton (@randyorton)रैंडी ऑर्टन और रिडल इस समय बतौर RAW टैग चैंपियन जबरदस्त काम कर रहे हैं। उन्होंने SummerSlam में टाइटल पर कब्जा किया था और इसके बाद से वो कई मौकों पर टाइटल्स को डिफेंड कर चुके हैं। द वाइपर को WWE के कई बड़े दिग्गजों में गिना जाता है और उनके पूरी दुनिया में ढेरों प्रशंसक हैं।वरुण धवन भी इस सुपरस्टार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। रैंडी ऑर्टन के इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने प्रसिद्ध हैं। ऑर्टन ने WWE में सालों तक काम किया है और इसी वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं। वरुण धवन भी इस दिग्गज के फैन हैं और इसी वजह से उन्होंने शायद ऑर्टन को फॉलो किया है।