WWE के एक और पीपीवी सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) का समापन हो चुका है। बता दें, इस पीपीवी के दौरान WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) भी नजर आए थे जिनके हाथ में क्लियोपैट्रा ऐग मौजूद था। विंस मैकमैहन यह खुलासा कर चुके हैं कि यह ऐग उन्हें द रॉक (The Rock) ने गिफ्ट के रूप में दिया है और उन्होंने इस ऐग की कीमत 100 मिलियन डॉलर बताई है। View this post on Instagram Instagram Postहालांकि, शो के दौरान ही यह ऐग चोरी हो गई थी और अब विंस मैकमैहन ने इस ऐग को खोजने का आदेश दे दिया था। बता दें, इस हफ्ते Raw में सुपरस्टार्स से इस ऐग के बाहर में पूछा जाएगा और इस दौरान Raw के साथ SmackDown सुपरस्टार्स भी मौजूद रह सकते हैं। इस वक्त इस ऐग के चोरी होने का शक कई सुपरस्टार्स पर जा रहा है और जल्द ही दोषी सामने आ सकता है। इस आर्टिकल में हम WWE के 4 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका 100 मिलियन डॉलर ऐग गायब करने के पीछे हाथ हो सकता है।4- WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स हो सकते हैं ऐग को गायब करने के पीछे की वजह View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series में जब विंस मैकमैहन ऐग लेकर अपनी कार से बाहर निकले तो उस वक्त ऑफिशियल एडम पीयर्स और सोन्या डेविल सहित कई सुपरस्टार्स वहां मौजूद थे। देखा जाए तो एडम पीयर्स पिछले कुछ समय से हील की तरह व्यवहार कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे।यही कारण है कि 100 मिलियन डॉलर की कीमत वाले क्लियोपैट्रा ऐग को गायब करने के पीछे एडम पीयर्स का हाथ हो सकता है। वैसे भी, ऑफिशियल के तौर पर विंस मैकमैहन ने पीयर्स को काफी पावर दे रखा है इसलिए संभव है कि पीयर्स ने ऐग को गायब करने के लिए अपने अथॉरिटी पावर का इस्तेमाल किया हो। यह देखना रोचक होगा कि किस प्रकार गायब क्लियोपैट्रा ऐग के राज से पर्दा उठता है।