WWE ने Seth Rollins की वापसी को लेकर की खतरनाक गड़बड़, झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

WWE
पूर्व WWE चैंपियन को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Spoils Possible Return Seth Rollins: WWE SummerSlam 2024 के बाद रॉ (Raw) के पहले एपिसोड में पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर ब्रॉन्सन रीड ने तगड़ा अटैक किया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। ऐसा लग रहा है कि अब WWE ने गलती से रॉलिंस की संभावित वापसी को खराब कर दिया है। इसका नुकसान भी कंपनी को आगे जाकर झेलना पड़ सकता है। जब क्रिएटिविटी दिखाने की बात आती है तो ट्रिपल एच को हमेशा स्मार्ट इंसान कहा जाता है लेकिन इस बार थोड़ी गड़बड़ देखने को मिल रही है।

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका सैथ रॉलिंस ने निभाई थी। मुकाबले के दौरान रॉलिंस के ऊपर पंक ने हमला कर दिया था। हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। खैर इसके बाद Raw के एपिसोड में रॉलिंस बहुत गुस्से में दिखाई दिए। वो पंक से लड़ने के लिए तैयार थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने आकर काम खराब कर दिया। रीड ने उन्हें 6 सुनामी मूव लगा दिए। रॉलिंस को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

रॉलिंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। WWE द्वारा बताया गया था कि सैथ को कुछ आंतरिक चोटें आई हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि वो कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगे। अब शायद ऐसा नहीं होगा। WWE इस समय 2 दिसंबर को होने वाले Raw के लिए रॉलिंस को एडवर्टाइज कर रहा है, जो Survivor Series: WarGames 2024 के बाद रेड ब्रांड का पहला एपिसोड होगा।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

सैथ रॉलिंस जब भी वापसी करेंगे वो जरूर सीएम पंक के पीछे जाएंगे। दोनों के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। पंक की राइवलरी इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ जारी है। दोनों के बीच Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में Hell in a Cell मैच होगा। उधर रॉलिंस को 2 दिसंबर के शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है लेकिन उससे पहले भी उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। आप सभी को पता है कि कंपनी में आए दिन कई बदलाव होते रहते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications