Roman Reigns: WWE ने कथित तौर पर समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया था।द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर में ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे अपने चचेरे भाई रेंस के खिलाफ गए। मुकाबला कई फैंस के दिल टूटने के साथ समाप्त हुआ क्योंकि जिमी उसो ने हस्तक्षेप किया और अपने जुड़वां भाई जे पर हमला किया, जिसके कारण रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखी। सोलो सिकोआ एक अन्य सुपरस्टार थे जिन्होंने मुकाबले के दौरान दखलअंदाजी की। इस इवेंट के बाद एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उत्सुक फैंस ने तुरंत बताया कि ट्राइबल कॉम्बैट के नियमों में WWE द्वारा भारी बदलाव किया गया था। उल्लेख किया गया है कि नियमों के अनुसार, रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच के दौरान कोई भी दखलअंदाजी नहीं कर सकता जब तक कि मैच समाप्त न हो जाए।WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा था,यह ट्राइबल कॉम्बैट है जहां कुछ भी हो सकता है लेकिन जे और रोमन का मैच खत्म होने तक कोई दखलअंदाजी नहीं कर सकता। नो DQ, कोई काउंट-आउट नहीं। जीतने का एकमात्र तरीका पिनफॉल या सबमिशन है।Wrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaFans are pointing out WWE switched up the rules to the Tribal Combat match. It states on WWE's site 'no one can interfere'. Having the interference of Jimmy & Solo Broke the rules. Clause for a rematch coming? pic.twitter.com/zWcsUQUoHw3260236Fans are pointing out WWE switched up the rules to the Tribal Combat match. It states on WWE's site 'no one can interfere'. Having the interference of Jimmy & Solo Broke the rules. Clause for a rematch coming? pic.twitter.com/zWcsUQUoHwअब इस लिहाज से देखा जाए तो फिर मैच में अंतिम समय में बदलाव किया गया था। मैच में पहले सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी कर जे उसो के ऊपर अटैक किया। बाद में जिमी उसो ने भी अचानक आकर जे उसो को धोखा दिया। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को मारा था स्पीयरWWE SummerSlam में रोमन रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और मजेदार हो गई है। जिमी और जे उसो के बीच अब राइवलरी देखने को मिलेगी। रोमन रेंस ने SummerSlam में मैच के दौरान सिकोआ के ऊपर गलती से स्पीयर मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन देखने को मिली थी। अब ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द रेंस के ऊपर सोलो टर्न ले सकते हैं। कुछ भी हो लेकिन आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं।