The Rock की वापसी पर भविष्यवाणी, WWE Raw Netflix डेब्यू में ऐतिहासिक मैच में मचाएंगे बवाल?

WWE
WWE दिग्गज की वापसी पर बड़ी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Sam Roberts Predicted The Rock Return: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलेगा। इसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। मैच में अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है। WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स ने अब इस ऐतिहासिक मैच को लेकर अपने विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि द रॉक की मुकाबले में वापसी हो सकती है।

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। स्टेज एरिया पर आकर उन्होंने कुछ इशारे किए थे और फिर चले गए। मौजूदा समय में उनकी वापसी की खूब अफवाहें चल रही हैं। WrestleVotes ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि द ग्रेट वन की एंट्री Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में हो सकती है। WWE ने इस शो को बड़ा बनाने के पहले ही संकेत दे दिए थे।

खैर Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने प्रेडिक्ट किया कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में द रॉक दिखाई देंगे। सैम के अनुसार,

मुझे लगता है कि हमें भरोसा करना होगा कि द रॉक ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आएंगे। मुझे भरोसा ह कि 6 जनवरी, 2025 को हमें पता चलेगा कि द ब्लडलाइन के किस पक्ष का समर्थन रॉक करेंगे। कौन कह सकता है कि द ग्रेट वन अपनी ब्लडलाइन नहीं बना रहे हैं? कौन कह सकता है कि रॉक उनमें से किसी एक का समर्थन करेंगे? लेकिन मुझे लगता है कि वो सब करने वाले हैं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के खिलाफ जीत हासिल कर पाएंगे रोमन रेंस?

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से चल रही है। मजेदार बात ये है कि अभी तक रेंस का सिंगल्स मुकाबला नहीं हुआ है। लंबे समय बाद फैंस को ये चीज देखने को मिलेगी। सोलो के खिलाफ मैच में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर होगी। देखना होगा कि मुकाबले में जीत हासिल कर रेंस इन चीजों को हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications