WWE WrestleMania 41 में The Rock-CM Punk से नहीं, इस स्टार से होगा Roman Reigns का मैच? हुई भविष्यवाणी

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WrestleMania 41 Potential Opponent: WWE WrestleMania 41 की जद्दोजहद अभी से शुरू हो गई है। टॉप सुपरस्टार्स के संभावित प्रतिद्वंदी के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि द रॉक के साथ उनकी टक्कर होगी। हाल में एक ये भी खबर सामने कि सीएम पंक से उनका मुकाबला हो सकता है। WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स ने इस बार अगले साल मेनिया में रेंस के दुश्मन को लेकर अपने विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने चौंकाने वाला नाम लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से चल रही है। कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। हालांकि, अभी तक रेंस ने सिंगल्स मैच में हिस्सा नहीं लिया है। 6 जनवरी, 2025 को Raw का Netflix में डेब्यू एपिसोड होने वाला है। इस शो में रोमन और सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलने वाला है। मुकाबले को लेकर अभी से फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक बवाल मचना तय है। मैच में द रॉक के आने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

Notsam Wrestling पर सैम रॉबर्ट्स ने ब्लडलाइन की स्टोरी में ड्रू मैकइंटायर के रोल को संबोधित किया। ड्रू मौजूदा समय में असली ब्लडलाइन के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं। द उसोज़ और सैमी ज़ेन के ऊपर वो हमला कर चुके हैं। वो रोमन रेंस और सीएम पंक को भी सबक सिखाने की बात कह चुके हैं। रॉबर्ट्स ने कहा कि WrestleMania 41 में रोमन के प्रतिद्वंदी द रॉक, सीएम पंक, जेकब फाटू और सोलो सिकोआ नहीं बल्कि मैकइंटायर हो सकते हैं। उन्होंने कहा,

इस प्वाइंट पर मामला इतना गरम हो गया है कि WrestleMania 41 में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का मैच हो सकता है। जो मैंने कहा वो सच हो सकता है।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के ऊपर हमला करेंगे ड्रू मैकइंटायर?

ड्रू मैकइंटायर अब असली ब्लडलाइन के खिलाफ कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं। आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में भी ड्रू बवाल मचा सकते हैं। वो रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सनसनी फैला सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रोमन को बड़ा नुकसान हो सकता है। वो ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल करने में नाकाम हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications