WWE ने WrestleMania 40 से पहले दिग्गज CM Punk की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, इस बड़े शो में मचाएंगे तगड़ा बवाल?

WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर बड़ी खबर

CM Punk: WWE सुपरस्टार सीएम पंक (CM Punk) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है। 25 मार्च को शिकागो में होने वाले रॉ (Raw) के एपिसोड में उनकी धमाकेदार एंट्री होगी। पंक इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं।

Ad
Ad

सीएम पंक ने WWE Survivor Series 2023 में जबरदस्त वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। इसके बाद उन्होंने Raw के कुछ एपिसोड में शानदार प्रोमो देकर अपने इरादे जाहिर किए थे। पंक ने Royal Rumble 2024 में WWE इन-रिंग रिटर्न किया था। मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 27वें नंबर पर एंट्री की थी, लेकिन वो इसे जीतने में कामयाब नहीं हुए थे और अंत में उन्हें कोडी रोड्स ने एलिमिनेट किया था।

रॉयल रंबल मैच में तगड़े एक्शन के दौरान पंक को इंजरी आ गई थी, जिस वजह से वो WrestleMania 40 से बाहर हो गए। पहले कहा जा रहा था कि मेनिया में इस साल उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा। हालांकि, उनकी इंजरी की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा। अब मेगा इवेंट में रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

क्या WWE WrestleMania 40 में CM Punk निभाएंगे बहुत बड़ा रोल?

सीएम पंक की इंजरी के बाद ड्रू मैकइंटायर ने उनके ऊपर कई बार निशाना साधा। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि WrestleMania 40 से पहले Raw में वापसी कर पंक का अगला कदम क्या होगा। फैंस के बीच ये बात चर्चा का विषय जरूर बनेगी। WWE ने भी कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। हालांकि, अभी तक पंक के अगले कदम को लेकर किसी भी बात का खुलासा नहीं हुआ है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच होने वाले मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका में सीएम पंक नज़र आएंगे। ऐसा हुआ तो फिर आगे उनकी स्टोरीलाइन मैकइंटायर के साथ नज़र आ सकती है।

कहा ये भी जा रहा है कि WrestleMania 40 में होस्ट की भूमिका में पंक नज़र आ सकते हैं। खैर एक बात तो तय है कि अपने होमटाउन शिकागो में सीएम पंक Raw में वापसी कर फैंस को कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर देंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications