Brock Lesnar: WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का मैच ओमोस (Omos) के साथ होगा। ये मुकाबला अब तय हो गया है। पिछले हफ्ते ओमोस ने मेनिया में मुकाबले के लिए लैसनर को चुनौती पेश की थी। इस हफ्ते ब्रॉक ने रॉ (Raw) में आकर बवाल मचाया और उनकी इस चुनौती को स्वीकार किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on this segment? #WWERaw #WWE #BrockLesnar #MVP #Omos258Thoughts on this segment? #WWERaw #WWE #BrockLesnar #MVP #Omos https://t.co/TXdmCJwor9Raw में ब्रॉक लैसनर और MVP के बीच खास सैगमेंट इस बार देखने को मिला। लैसनर का सामना करने से MVP थोड़ा झिझक रहे थे। हालांकि लैसनर ने उनसे प्यार से बात की। इसके बाद MVP रिंग में आ गए थे।MVP ने लैसनर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लैसनर की राइवलरी बॉबी लैश्ले के साथ खत्म हो गई है और अब उनका सामना जायंट ओमोस के साथ होना चाहिए। MVP ने ये भी कहा कि लैसनर को ओमोस आराम से धराशाई कर सकते हैं। ब्रॉक ने इसके बाद उनकी चुनौती को स्वीकार कर लिया। ब्रॉक ने साफतौर पर कह दिया कि मेनिया में उनका और ओमोस का मुकाबला होगा।MVP ने कहा कि वो इस चीज़ को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। लैसनर ने एक ड्रिंक निकाली और इसे आराम से पिया। MVP ने भी इस पिया लेकिन उन्होंने गलती से लैसनर के ऊपर थूक दिया। ब्रॉक ने कुछ देर बाद MVP को जबरदस्त एफ-5 देकर चारों खाने चित कर दिया। खैर अब ओमोस और लैसनर के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Excitement levels for Brock Lesnar vs Omos on a scale of 1-10? #WWERaw #WWE6213Excitement levels for Brock Lesnar vs Omos on a scale of 1-10? ⬇️#WWERaw #WWE https://t.co/CDYxNTQ9yoWWE में Brock Lesnar की मौजूदा बुकिंग से कोई खुश नहींलैसनर की बुकिंग पर अब सवाल खड़े उठ सकते हैं। फैंस उनका मुकाबला गुंथर के साथ देखना चाहते थे। हालांकि अब ऐसा नहीं पाएगा। पिछले हफ्ते भी जब ओमोस ने ब्रॉक को चुनौती दी थी तब फैंस को गुस्सा आ गया था। सोशल मीडिया पर सभी ने अपना गुस्सा निकाला था। अब एक बार फिर ये चीज देखने को मिल सकती है। खैर अब देखना होगा कि लैसनर और ओमोस की राइवलरी को कंपनी द्वारा कैसे आगे बिल्ड किया जाएगा। लैसनर के सामने इस बार कमजोर प्रतिद्वंदी जरूर होगा और जिसकी उम्मीद शायद किसी ने भी नहीं की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।