Raw में होगा पूर्व चैंपियन का डेब्यू, WWE ने किया बड़ा ऐलान, Royal Rumble से पहले मचेगा धमाल?

WWE
पूर्व चैंपियन को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Logan Paul Return Next Week Raw: WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की अगले हफ्ते WWE रिंग में लंबे समय बाद वापसी होगी। शायद इस न्यूज के बाद उनके फैंस की खुशी दोगुना हो गई होगी। बड़ी खबर ये है कि Raw में उनका डेब्यू होगा। आपको बता दें पिछले साल SummerSlam में एलए नाइट के खिलाफ यूएस टाइटल हारने के बाद पॉल ब्रेक पर चले गए थे।

Ad

WWE में लोगन पॉल का करियर छोटा लेकिन बहुत ही शानदार रहा है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स का वो सामना कर चुके हैं। रिंग में उनका एक्शन काफी तगड़ा रहता है। पॉल ने नवंबर, 2023 में यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उनका टाइटल रन 273 दिन चला था। SummerSlam 2024 में उन्हें एलए नाइट ने हराकर बड़ा झटका दिया था। इसके बाद से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए। अनुपस्थिति के बीच में पॉल ने मजाक में दावा किया था कि उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है।

एडम पीयर्स ने Raw Netflix किकऑफ इवेंट के दौरान कहा था कि लोगन पॉल रेड ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। 29 साल के पॉल Raw Netflix डेब्यू शो के दौरान फैंस के बीच मौजूद थे। लोगन की वापसी का इंतजार अब खत्म हो गया है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कमेंटेटर माइकल कोल ने ऐलान किया कि पॉल अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में डेब्यू करेंगे।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं लोगन पॉल

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड में लोगन पॉल एंट्री करने वाले हैं। पॉल वहां पर रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। कुछ समय पहले पॉल ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने की इच्छा व्यक्त की थी। रंबल मैच जीतकर वो इस मुकाम को आगे जाकर प्राप्त कर सकते हैं। लोगन और जॉन सीना के बीच भी मैच की बातें चल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इन दोनों की टक्कर WWE WrestleMania 41 में हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये लोगन के करियर का बहुत बड़ा मैच होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications