Big Announcements for WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए धमाकेदार ऐलान देखने को गए हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) करीब है और WWE अपने हर शो को खास बनाने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है। अब रेड ब्रांड के अगले शो के लिए एक चैंपियनशिप मैच और पॉल हेमन की अपीयरेंस समेत कुछ अन्य चीजें बुक कर दी गई हैं।
एडम पीयर्स की एक वीडियो WWE ने पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने Raw के अगले एपिसोड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर दिए। उन्होंने बताया कि SmackDown में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद पॉल हेमन Raw में चुप्पी तोड़ने वाले हैं। उन्होंने एक तरह से रोमन रेंस को धोखा देकर सीएम पंक के फेवर को स्वीकार लिया था। इसके अलावा सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की अपीयरेंस के बारे में भी जनरल मैनेजर ने फैंस को बता दिया।
न्यू डे को आखिर बड़ा मौका मिलने वाला है। वो वॉर रेडर्स को Raw के अगले शो में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हुए दिखाई देंगे। एडम ने यह भी क्लियर किया कि वो विमेंस वर्ल्ड टाइटल से जुड़ी चीजों का हल Raw में निकालने वाले हैं। इसके अलावा गुंथर और जे उसो की Raw में अपीयरेंस को ऑफिशियल किया गया।
आप नीचे एडम पीयर्स की अनाउंसमेंट से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:
WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए किन चीजों का पहले ऐलान हो गया था?
एडम पीयर्स ने हाल ही में वीडियो जारी करके Raw के लिए जो ऐलान किया, उनके बारे में हमने आपको बता दिया। इसके पहले भी कुछ चीजें बुक हो चुकी हैं। Raw के अगले शो में लायरा वैल्किरिया अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं। इसके अलावा डॉमिनिक मिस्टीरियो और पेंटा के बीच एक सिंगल्स मैच भी बुक कर दिया गया है।
Raw के अगले एपिसोड में एल ग्रांडे अमेरिकनो भी लड़ते हुए दिखाई देंगे। कुल मिलाकर WWE ने रेड ब्रांड के आने वाले शो को धमाल बनाने के लिए पहले ही हर चीज के बारे में बता दिया है। देखना होगा कि अब एपिसोड किस तरह का साबित होता है और WrestleMania के लिए स्टोरी किस दिशा में आगे बढ़ती है।