Rhea Ripley Added To Title Match: WWE Raw में इस हफ्ते WrestleMania 41 में होने वाले टाइटल मैच में जबरदस्त बदलाव किया गया। बता दें, 28 साल के रेसलर की किस्मत चमक चुकी है और उनकी इस चैंपियनशिप मैच में एंट्री हो चुकी है। WWE के इस बड़े फैसले से चैंपियन के होश उड़ चुके हैं और उनके टाइटल हारने की संभावना बढ़ चुकी है। इयो स्काई (Iyo Sky) को इस साल WrestleMania में बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना था। इस मुकाबले से पहले रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को Raw के आखिरी एपिसोड में इयो के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड टाइटल रीमैच मिला था।
खास बात यह है कि बियांका मुकाबले में गेस्ट रेफरी थीं।हालांकि, ब्लेयर ने उनपर रिप्ली-स्काई पर द्वारा गलती से हुए अटैक से तंग आकर इसका डबल DQ से अंत करा दिया था। एडम पीयर्स ने इस हफ्ते Raw में इन तीनों सुपरस्टार्स को रिंग में बुलाया। इसके बाद एडम ने बियांका ब्लेयर को रिया रिप्ली vs इयो स्काई के टाइटल मैच का गेस्ट रेफरी बनाने के लिए अपनी गलती मानी। जल्द ही, पीयर्स ने गलती सुधारते हुए WrestleMania 41 में इयो vs बियांका vs रिया के विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया। एडम पीयर्स ने तीनों सुपरस्टार्स को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा।
बियांका ब्लेयर ने कहा कि अतीत में उन्हें रिया रिप्ली का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में शामिल होना पसंद नहीं आता लेकिन अब कोई परेशानी नहीं है और अपनी जीत का दावा किया। बियांका और रिया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद बहस करने लगी। इसके बाद रिप्ली ने इयो स्काई के बीच में आने के बाद उन्हें धक्का दिया। एडम पीयर्स ने इयो को जाने से रोका और स्काई ने रिप्ली पर ड्रॉपकिक हिट करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन करके अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल ले लिया।
WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई के लिए रिया रिप्ली-बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना आसान नहीं होगा
रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर मौजूदा समय में WWE के सबसे ताकतवर विमेंस सुपरस्टार्स में शामिल हैं। यही कारण है कि कहना गलत नहीं होगा कि इयो स्काई के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी हैं और विमेंस वर्ल्ड चैंपियन का रिया-बियांका के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना आसान नहीं होगा। संभव यह भी है कि स्काई की WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत हो सकता है।