WWE Saturday Night's Main Event के लिए शानदार मैच का हुआ ऐलान, चैंपियनशिप के लिए धमाल मचना तय

Saturday Night
WWE Saturday Night's Main Event में एक्शन तगड़ा होगा (Photo: WWE.com)

Championship Match Announced: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड बेहद शानदार था। इसके दौरान जहां फैंस ने सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर को मेन इवेंट में मैच लड़ते हुए देखा, तो वहीं एक पूर्व चैंपियन ने ब्रांड में वापसी की। इसके साथ ही कुछ विरोधियों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। अब इसके चलते Raw में जबरदस्त घोषणा हो गई, जिसके कारण 337 दिन बाद दो रेसलर्स आमने-सामने आएंगे। इस मैच के ऐलान के बाद अब धमाल मचना तय है।

Ad

WWE Raw के दौरान नाया जैक्स ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली पर हमला कर दिया था। पूर्व WWE विमेंस चैंपियन का मुकाबला ब्रांड के सबसे नए सदस्य बेली के साथ हुआ था। इसमें जीत मिलने के बाद जैक्स पर चैंपियन ने हमला कर दिया। इसको रोकने के प्रयास में कई बैकस्टेज ऑफिशियल आए। इसी ब्रॉल के दौरान रिया रिप्ली ने कहा कि वह नाया जैक्स से Saturday Night's Main Event में मैच लड़ना चाहती हैं। Elimination Chamber 2024 के बाद 337 दिन बाद Saturday Night's Main Event पहला मौका होगा, जहां यह दोनों आमने सामने आएंगे। विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यह भिड़ंत होगी।

Ad

WWE Elimination Chamber Perth में आमने-सामने आए थे रिया रिप्ली और नाया जैक्स

रिया रिप्ली पिछले साल WWE Elimination Chamber Perth में अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड कर रही थीं। होमटाउन में हो रहे मुकाबले के दौरान वह मेन इवेंट का हिस्सा थीं। इस फाइट में नाया ने पर्थ में रिया को हराकर उनका चैंपियन बने रहने का सपना तोड़ने का अथक प्रयास किया लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं रही थीं।

रिया रिप्ली ने WrestleMania XL में भी अपनी चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ रिटेन किया था। वह बाद में लिव मॉर्गन के चलते लगी चोट के कारण रिंग से दूर हो गई थीं। उन्होंने वापसी के बाद SummerSlam 2024 और Bad Blood 2024 में टाइटल जीतने में असफलता पाई थी। रिया ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में चैंपियनशिप लिव मॉर्गन को हराकर दोबारा से अपने नाम की थी। अब देखना होगा कि नाया जैक्स के साथ WWE Raw में हुए ब्रॉल के बाद उनका मैच कैसा होता है और यह स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications