WWE ने बहुत बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान, पिछले साल Roman Reigns ने मेगास्टार को दी थी करारी शिकस्त

जानिए WWE ने किस प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान?
जानिए WWE ने किस प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान?

Crown Jewel 2024 Huge Announcement: WWE King and Queen of the Ring का सफल समापन हो गया है। शो में तगड़े मैच फैंस को देखने को मिले। हालांकि, कोई सरप्राइज फैंस को नहीं मिला। कहा जाए तो एक साधारण ये प्रीमियम लाइव इवेंट रहा। इस इवेंट के दौरान WWE ने एक बड़ा ऐलान जरूर किया।

Ad

King and Queen of the Ring के दौरान कंपनी ने एक वीडियो प्रसारित किया था। WWE ने ऐलान किया कि Crown Jewel 2024 का आयोजन साल के अंत में 2 नवंबर को होगा। सबसे बड़ी बात है कि ये प्रीमियम लाइव इवेंट सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।

Ad

WWE का ध्यान अब अन्य देशो में प्रीमियम लाइव इवेंट्स आयोजित करने पर ज्यादा है। कंपनी को इस चीज से बहुत फायदा हो रहा है। इस महीने की शुरूआत में Backlash 2024 का आयोजन फ्रांस में हुआ था। कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की थी।

कंपनी ने फरवरी में Elimination Chamber को ऑस्ट्रेलिया मे आयोजित किया था। WWE के आने वाले कुछ इवेंट्स भी यूएस से बाहर ही होंगे। ये भी अफवाहें सामने आ रही हैं कि कंपनी आने वाले सालों में यूएस के बाहर भी WrestleMania की मेजबानी करेगी।

दो दिन पहले सऊदी अरब में हुए King and Queen of the Ring की शुरूआत लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के मैच से हुई थी। लिंच ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ था। मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी दखलअंदाजी की थी। अंत में मॉर्गन ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

इसके अलावा भी कुछ तगड़े मैच देखने को मिले। King of the Ring के लिए गुंंथर और रैंडी ऑर्टन के बीच फाइनल मैच हुआ। गुंथर ने जीत हासिल कर King of the Ring का ताज पहना। वहीं नाया जैक्स और लायरा वैल्किरिया के बीच Queen of the Ring का फाइनल मुकाबला हुआ था। नाया ने जीत हासिल की। मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड की। दोनों ने अच्छा मुकाबला फैंस को दिया। कोडी ने लोगन को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया।

Ad

WWE Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को मिली थी जीत

Crown Jewel 2024 के लिए कंपनी ने अभी से कुछ बड़े मुकाबलों का प्लान तैयार कर लिया होगा। पिछले साल भी इस शो में कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले थे। मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों ने अच्छा मुकाबला फैंस को दिया था। अंत में रेंस ने जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications