WWE ने Bray Wyatt को लेकर बहुत बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को दी खुशखबरी, Triple H की आई दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज
WWE दिग्गज ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री होगी रिलीज

Bray Wyatt: WWE दिग्गज ब्रे वायट (Bray Wyatt) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। WWE ने हाल ही में वायट की खास डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। वायट का 24 अगस्त 2023 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। वो सिर्फ 36 साल को उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। अब फैंस को उनके सफर के बारे में एक जबरदस्त डॉक्यूमेंट्री द्वारा पता चलेगा।

Ad

Peacock ने हाल ही में ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान किया। उन्होंने इसी बीच ट्रेलर भी रिलीज किया, जो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम "Bray Wyatt: Becoming Immortal" रखा गया है। इसमें वायट के WWE में सफर के बारे में बताया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन द अंडरटेकर ने इसका वर्णन किया है। आपको बता दें कि इस खास डॉक्यूमेंट्री को 1 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा। यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

आप नीचे ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री पर दी प्रतिक्रिया

ट्रिपल एच ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर ब्रे वायट की डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर जारी किया। इसी बीच उन्होंने ब्रे की जमकर तारीफ की और उनकी डॉक्यूमेंट्री के रिलीज को जबरदस्त तरीके से हाइप किया। उन्होंने कहा,

"विंडहैम रोटुंडा (ब्रे वायट) के पास जबरदस्त दिमाग था। ऐसी कोई दिवार नहीं थी, जिसे वो अपनी स्टोरीटेलिंग द्वारा तोड़ नहीं सकते थे। आपके पास उनपर यकीन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। वो इस चीज़ में उतने ज्यादा बढ़िया थे। अब उनकी कहानी बताने का समय आ गया है। Bray Wyatt: Becoming Immortal की Peacock पर 1 अप्रैल 2024 को एंट्री होगी।"

आप नीचे ट्रिपल एच की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

ब्रे वायट की इस डॉक्यूमेंट्री के ऐलान के बाद फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। फैंस पहले WrestleMania XL के लिए उत्साहित हैं। इसके पहले वायट की स्टोरी के बारे में WWE द्वारा सभी को बताना रोचक चीज़ होगी। WWE फैंस के लिए अगले कुछ हफ्ते बहुत ज्यादा शानदार रहने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications