Roman Reigns के भाई के मैच का ऐलान, WWE Raw के Netflix डेब्यू पर टॉप स्टार से टक्कर, लेंगे बदला?

WWE
WWE Raw में हुई बड़ी घोषणा (Photo: WWE.com)

Jey Uso vs Drew McIntyre Match Announced: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। तगड़ा मुकाबले वहां पर देखने को मिलने वाले हैं। अब एक और बड़े मुकाबले की घोषणा कंपनी ने कर दी है। रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) और ड्रू मैकइंटायर की टक्कर ऐतिहासिक शो में होगी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एडम पीयर्स ने इसकी जानकारी दी। उम्मीद के मुताबिक मैच में बवाल मचना लगभग तय है।

Ad
Ad

WWE Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में वापसी के बाद से ड्रू मैकइंटायर एक खास मिशन पर निकले हैं। उन्होंने असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को निशाना बनाने का प्लान बनाया है। सबसे पहले उन्होंने सैमी ज़ेन को धराशाई किया। ज़ेन को वो दो बड़े मुकाबलों में हरा चुके हैं। वहीं वापसी के दिन ही उन्होंने बैकस्टेज जे उसो के ऊपर भी हमला किया था। ज़ेन की हालत वो खराब कर चुके हैं और अब वो पूरी तरह जे के पीछे पड़ गए हैं।

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरूआत में न्यू डे का सैगमेंट देखने को मिला। ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन को फैंस ने इतना बू किया कि वो ज्यादा बोल नहीं पाए। उसके बाद जे उसो ने एंट्री की। जे ने पहले न्यू डे का मजाक बनाया और फिर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से निपटने की बात कही। उसो ने कहा कि इससे पहले उनकी नज़रें ड्रू मैकइंटायर के ऊपर हैं। कुछ देर बाद बड़ी स्क्रीन पर सोलो नज़र आए। उन्होंने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत का दावा किया।

सिकोआ की बातों का जवाब जे देने वाले थे लेकिन पीछे से मैकइंटायर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जे ने सुपरकिक के जरिए काउंटर किया लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। ऑफिशियल्स ने आकर मामला शांत कराया। हालांकि, ड्रू ने दोबारा आकर जे को क्लेमोर लगा दिया। शो के दौरान बाद में बैकस्टेज जे की मुलाकात एडम पीयर्स से हुई। उन्होंने बताया कि Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में ड्रू और उसो के बीच मैच होगा।

Ad

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सैमी ज़ेन की हार का बदला ले पाएंगे जे उसो?

सैमी ज़ेन बिल्कुल भी ड्रू मैकइंटायर से पार नहीं पा सके। ड्रू ने लगातार उन्हें धराशाई किया। जे उसो इस चीज का बदला लेने के लिए तैयार हैं। वो दहाड़ लगा चुके हैं। इसके लिए उन्हें आगामी मुकाबले में ड्रू के खिलाफ भारी जीत हासिल करनी होगी। WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में ही रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications