WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। WWE ने इसके लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया। अब एक और तगड़ा मुकाबला इस इवेंट में होगा। रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच का ऐलान कर दिया गया है। ये 6 विमेन एलिमिनेशन चैंबर मैच होगा।WWE ने शानदार मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कियाविमेंस Elimination Chamber मुकाबले में WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, ड्रूड्रॉप और निकी A.S.H. हिस्सा लेंगी। अभी इस मैच के लिए पांच नाम कंफर्म कर दिए गए है। इस मैच में हिस्सा लेने वाले छठे सुपरस्टार के बारे में अभी नहीं बताया गया है। ये एक मिस्ट्री सुपरस्टार होगा। यानी की इवेंट के दौरान ही इसका खुलासा किया जाएगा।WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस चैंबर मैच में जो जीतेगा वो बैकी लिंच या फिर लीटा का मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 38 में करेगा। WWE Elimination Chamber 2022 में बैकी लिंच और लीटा के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।WWE@WWEA #WWERaw Women's Title opportunity will be on the line in an Elimination Chamber Match at #WWEChamber! ms.spr.ly/6013wBVDh2:37 AM · Feb 8, 202266691039A #WWERaw Women's Title opportunity will be on the line in an Elimination Chamber Match at #WWEChamber! ms.spr.ly/6013wBVDh https://t.co/OcdHD6nRfQये मैच काफी तगड़ा होगा। अब छठा सुपरस्टार इस मैच में कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल रहेगा। WWE द्वारा फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया जा सकता है। वैसे बेली ने हाल ही में Elimination Chamber 2022 में अपनी वापसी को टीज किया। ऐसा लग रहा है कि शायद वो इस मैच में वापसी कर एंट्री कर सकती हैं। असुका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होगा। इन दोनों सुपरस्टार्स में से किसी एक की एंट्री चैंबर मैच में हो सकती हैं।इस इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। बॉबी लैश्ले भी अपनी WWE चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर, रिडल, एजे स्टाइल्स, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में काफी मजा आएगा। लैसनर यहां जरूर कुछ नया कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस इवेंट में वो दोबारा WWE चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।