WWE ने Backlash के लिए Seth Rollins का 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट के साथ मैच किया तय, टाइटल मुकाबले में भी 2 रेसलर्स के बीच होगी टक्कर

Pankaj
WWE Backlash के लिए दो मैचों का हुआ ऐलान
WWE Backlash के लिए दो मैचों का हुआ ऐलान

Seth Rollins: WWE Backlash का आयोजन बहुत जल्द होगा। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के दौरान सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के मैच का ऐलान किया गया। प्रतिद्वंदी का नाम सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका मुकाबला ओमोस (Omos) के साथ होगा।

Ad

Raw में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस नज़र आए थे। द मिज़ के साथ उनका जबरदस्त मुकाबला हुआ था। रॉलिंस ने जीत हासिल की थी।

Ad

सभी को लगा था कि रॉलिंस के लिए कंपनी अच्छा प्लान तैयार करेगी। किसी तगड़े प्रतिद्वंदी के साथ वो राइवलरी में नज़र आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने उनके लिए एक सिंपल मैच प्लान किया है। रॉलिंस और ओमोस के बीच पहली बार सिंगल्स मुकाबला होगा। WrestleMania 39 में ओमोस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मेगा इवेंट में रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ था। सैथ ने जीत हासिल की थी।

Ad

WWE Backlash में रिया रिप्ली भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी। ज़ेलिना वेगा के साथ उनका मुकाबला होगा। रिप्ली के लिए ये साल अभी तक अच्छा रहा हैं। विमेंस रॉयल रंबल मैच पहले उन्होंने जीता। इसके बाद मेनिया में टाइटल मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी। दोनों के बीच शानदार मुकाबला भी हुआ। अंत में रिप्ली ने बाजी मारी।

क्या ओमोस को WWE Backlash में टक्कर दे पाएंगे सैथ रॉलिंस?

रिप्ली और वेगा के मैच में फैंस को मजा आएगा। उम्मीद के मुताबिक रिया अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी। हालांकि वेगा द्वारा उन्हें तगड़ी चुनौती जरूर मिलेगी। रॉलिंस और ओमोस के मैच को लेकर जरूर फैंस चिंता में होंगे। कुछ ऐसा ही मेनिया में भी हुआ था। लैसनर और ओमोस का मुकाबला कुछ खास नहीं रहा था। ओमोस की हाइट बहुत ज्यादा है। उनके मुकाबले रॉलिंस की हाइट बहुत छोटी है। अब देखना होगा कि ओमोस का सामना सैथ किस अंदाज में करेंगे। कंपनी ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications