Roman Reigns के बड़े मैच का ऐलान, WWE Raw के Netflix डेब्यू में मचेगा बवाल, सम्मान की होगी लड़ाई

WWE
WWE SmackDown का शो रहा धमाकेदार (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Solo Sikoa Match Announced: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा। फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं। रोमन रेंस (Roman Reigns) लाइव टीवी पर नज़र नहीं आए लेकिन उनका वीडियो पैकेज देखने को मिला। रेंस ने इस बार एक ऐसा ऐलान किया है जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ को वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती पेश कर दी है। रेंस ने इस बार खुद को लेकर कुछ बातें कहीं। उन्होंने 6 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के Netflix डेब्यू पर सिकोआ को मुकाबले के लिए ललकारा। बड़ी बात ये है कि ट्रिपल एच ने दोनों के बीच ऐतिहासिक मैच की ऑफिशियल घोषणा कर दी है।

Ad
Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी चल रही है। रोमन ने अभी तक सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है। पिछले महीने असली ब्लडलाइन का रीयूनियन देखने को मिला था। इसके बाद Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच हुआ था। रोमन रेंस की टीम ने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को मात दी थी। रेंस और उनके साथियों का साथ मुकाबले में सीएम पंक ने दिया था। पॉल हेमन ने पंक की धमाकेदार वापसी कराई थी।

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रेंस नज़र नहीं आए। तब लगा था कि वो अब अगले साल ही दिखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेंस ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में कहा कि उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, वाइजमैन, ब्लडलाइन और उला फाला को साल 2024 में गंवाया। रेंस ने उला फाला को कमाने की बात कही। अब वो इन सब चीजों को वापस लेना चाहते हैं। रेंस ने सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि वो Raw के Netflix डेब्यू पर सिकोआ से मुकाबला लड़ेंगे। रेंस ने ये भी बताया कि मुकाबले के विजेता को ही ट्राइबल चीफ कहा जाएगा।

खैर अब मुकाबला तय हो चुका है तो फिर सम्मान की लड़ाई सामने आएगी। रोमन रेंस के लिए मुकाबला बहुत ही अहम होगा। पिछले कुछ महीनों से लगातार उन्होंने उला फाला पहनने की कोशिश की है लेकिन सफलता नहीं मिली। अब उनके पास अपनी कुछ खोई हुई चीजों को वापस पाने का सुनहरा मौका होगा।

Ad

WWE SmackDown का अगला एपिसोड होगा मजेदार

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस की बातों का सोलो सिकोआ ने कोई जवाब नहीं दिया है। उनका एलए नाइट के खिलाफ मैच हुआ। DQ के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। रोमन को लेकर सिकोआ अपनी बातें रख सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications