399 दिन बाद भी WWE में फेमस Superstar की बादशाहत बरकरार, Backlash 2023 में 32 साल के रेसलर को धराशाई कर जीता दिल

Pankaj
WWE Backlash 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ धमाकेदार मैच
WWE Backlash 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ धमाकेदार मैच

Bianca Belair: WWE Backlash 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का सबसे पहला मैच बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और इयो स्काई (Iyo Sky) के बीच हुआ। दोनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। बियांका ने स्काई को हराकर अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन किया।

Ad
Ad

बियांका और स्काई ने फैंस को अच्छा मैच दिया। शुरूआत में इयो ने बियांका के ऊपर अपना कंट्रोल बनाया, कुछ अच्छे मूव्स लगाकर मौजूदा चैंपियन की हालत की। फैंस भी दोनों को खास अंदाज में चीयर कर रहे थे। स्काई ने ब्लेयर के हाथ पर लगातार अटैक किया। जिसके बाद वो दिक्कत में भी नज़र आईं।

खैर शुरूआती कंट्रोल खोने के बाद बियांका ने जबरदस्त वापसी की। अपना अनुभव उन्होंने दिखाया। उन्होंने इयो को बताया कि क्यों वो 399 दिन से चैंपियन बनीं है। ब्लेयर ने इयो के ऊपर जबरदस्त अटैक किया। ब्लेयर ने अपनी ताकत दिखाई और एक हाथ से इयो को ऊपर उठाकर नीचे गिरा दिया। ये देखकर सभी चौंक गए थे।

बीच-बीच में इयो ने भी वापसी की। मैच में तेजी दिखाते हुए टॉप रोप्स से कुछ मूव लगाए। उन्होंने बियांका को अपने सबमिशन मूव में फंसा लिया था। हालांकि ब्लेयर ने अपने आपको बचा लिया था। ब्लेयर ने कई बार इयो को KOD लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिला।

शुरूआत में ये मुकाबला बहुत धीमा रहा लेकिन बाद में दोनों सुपरस्टार्स ने रफ्तार पकड़ी। खासतौर पर इयो स्कोई ने ब्लेयर को खूब परेशान किया। उन्होंने ब्लेयर को कई बार पिन करने की कोशिश की। मैच के दौरान ब्लेयर ने इयो को टॉप रोप से जबरदस्त पावरबॉम्ब दिया।

मैच में बेली और डकोटा काई ने भी दखलअंदाजी की। इसका फायदा स्काई ने उठाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ब्लेयर ने बेली के ऊपर भी अटैक किया। ब्लेयर ने सभी को हैरान करते हुए अंत में शानदार अंदाज में स्काई को KOD दिया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

WWE Backlash 2023 में दोनों सुपरस्टार्स का जबरदस्त प्रदर्शन

दोनों रेसलर्स के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। बियांका ने पिछले साल 2 अप्रैल को Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। अब तक कंपनी में उनकी बादशाहत बरकरार है। खैर ऐसा लग रहा है कि ब्लेयर की डैमेज कंट्रोल के साथ राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। डैमेज कंट्रोल और बियांका को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications