WWE में 7 साल बाद बड़ी शर्त की वापसी, Bad Blood में होने वाले मैच में चौंकाने वाला बदलाव

WWE
WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट (Photo: X/ @SKWrestling_)

Liv Morgan vs Rhea Ripley Match Stipulation: WWE Raw में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) और रिया रिप्ली की राइवलरी शानदार चल रही है। दोनों ने अभी तक धमाकेदार काम किया है। मॉर्गन के साथ डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद हैं। इनकी स्टोरी को गजब के अंदाज में कंपनी ने बुक किया है। WWE Bad Blood में मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बड़ी खबर ये है कि कंपनी ने इस मुकाबले में बड़ी शर्त जोड़ दी है। अब दोनों के मुकाबले में बहुत मजा आने वाला है।

Ad

Raw की शुरूआत इस हफ्ते लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की। लिव ने अपने रिवेंज टूर के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने रिया रिप्ली से सबकुछ छीन लिया है। कुछ देर बाद रिया ने एंट्री की। उन्होंने भी अपनी बात रखी। लिव ने कहा वो WWE Bad Blood में उन्हें हराने वाली हैं। एक अच्छी खबर है कि रिया अब लड़ने के लिए पूरी तरह क्लियर हैं और इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। दोनों सुपरस्टार्स का फोकस डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर ही था। रिया ने कहा कि डॉमिनिक की वजह से ही मॉर्गन चैंपियन बन पाईं थीं।

रिया रिप्ली ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि Bad Blood के दौरान डॉमिनिक मिस्टीरियो रिंग के ऊपर केज में बंधे होंगे। रिप्ली ने कहा कि इस चीज का निर्देश जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने दिया है। इसके बाद रिया ने लिव को शानदार हेडबट लगाया और वहां से चलीं गईं। कमेंट्री टीम ने पूरी चीज क्लियर करते हुए बताया कि Bad Blood में मुकाबले के दौरान डॉमिनिक शार्क केज में बंधे होंगे।

Ad

7 साल बाद WWE में दिखेगा खास मुकाबला

SummerSlam 2017 के बाद पहली बार होगा जब फैंस इस शर्त को देखेंगे। वहां पर बिग कैस और बिग शो के बीच हुए मैच के दौरान एंजो अमोरे शार्क केज में बंद थे। कंपनी द्वारा पहले इस तरह के मैचों का आयोजन किया जाता था लेकिन बीच में इसका उपयोग करना बंद कर दिया गया था। अब 7 साल बाद रिंग में फैंस को अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। देखना होगा कि Bad Blood 2024 में लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर पाएंगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications