Roman Reigns First win after WrestleMania XL: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लंबे समय बाद पहला मैच लड़ा। बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में रेंस ने कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया। इस मैच में रेंस और रोड्स ने जीत दर्ज की। इसी के साथ रेंस ने 182 दिनों बाद पहला मैच जीतते हुए अपना सूखा समाप्त किया। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के नाईट 1 और नाईट 2 में रोमन रेंस लड़ते हुए दिखाई दिए थे। नाईट 1 में रेंस ने द रॉक के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद नाईट 2 के मेन इवेंट में रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ ब्लडलाइन रूल्स मैच में हार गए थे। इस हार के साथ ही रेंस ने कंपनी से ब्रेक ले लिया था और वो सीधे SummerSlam 2024 में वापस आए थे। Bad Blood में वापसी के बाद रेंस का पहला मैच था। यह एक अच्छा मैच था, जिसमें उन्हें और रोड्स को नई ब्लडलाइन से कड़ी टक्कर मिली। अंत में जिमी उसो की वापसी का फायदा रोमन रेंस को हुआ। जिमी ने टोंगा ब्रदर्स पर सुपरकिक लगाई और इसी वजह से सोलो सिकोआ का ध्यान उन्हीं के ऊपर था। रेंस ने फिर सोलो पर जोरदार स्पीयर लगाया और फिर उन्हें पिन करते हुए यह मैच अपने नाम किया। 182 दिनों बाद रेंस ने ना सिर्फ पहला मैच जीता, बल्कि 6 महीनों का सूखा भी खत्म किया। WWE Bad Blood 2024 में हुआ रोमन रेंस और जिमी उसो का रीयूनियनजिमी उसो की वापसी WWE Bad Blood में चर्चा का विषय बनी। रोमन रेंस की जीत के बाद जिमी उसो ने रिंग में एंट्री की और आखिरकार फैंस को उनका और रेंस का रीयूियन देखने को मिला। दोनों काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और उन्हें गले मिलते हुए भी देखा गया। यह दोनों जब बैकस्टेज जा रहे थे तभी नई ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स पर अटैक भी किया था। रोमन और जिमी ने कोडी की मदद की, इन दोनों ने ब्लडलाइन को भगाने का काम किया। इसके बाद द रॉक का भी शॉकिंग रिटर्न देखने को मिला और एंट्रैंस रैंप से स्टेयरडाउन करने के बाद वो वहां से चले गए। View this post on Instagram Instagram Post