WWE Bad Blood को लाइव देखने के लिए भारतीय फैंस को देनी पड़ेगी नींद की कुर्बानी, Roman Reigns का भी होगा मैच

WWE
WWE Bad Blood में होंगे खतरनाक मुकाबले (Photo: WWE.com)

WWE Bad Blood Start Time: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood होगा। 5 अक्टूबर (भारत में 6 अक्टूबर) को इसका लाइव प्रसारण होगा। कंपनी इस शो शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। 20 साल बाद Bad Blood इवेंट की वापसी हो रही है। ऐसे में सभी की नजरें शो पर टिकी हैं। रोमन रेंस, कोडी रोड्स और सीएम पंक जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे।

Ad

WWE Bad Blood को लाइव देखने के लिए भारतीय फैंस को कुछ दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। सभी को नींद की कुर्बानी देनी पड़ेगी। दरअसल ये प्रीमियम लाइव इवेंट 6 अक्टूबर को सुबह 3.30 बजे शुरू होगा। आप जानते हैं कि इस दौरान लगभग सभी लोग गहरी नींद में होते हैं। फैंस को Bad Blood का तगड़ा एक्शन देखने के लिए जल्दी उठना पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए ये आसान काम होगा लेकिन कुछ को हिम्मत दिखानी पड़ सकती है।

Bad Blood का बिल्डअप इस समय वीकली शोज में शानदार अंदाज में चल रहा है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। फैंस का उत्साह भी चरम पर है। कंपनी ने कुछ खतरनाक मैचों की घोषणा कर दी है। ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच Hell in a Cell मैच होगा। इससे पहले दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं। पंक और ड्रू इस समय 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं। अब देखना होगा कि Bad Blood में कौन बाजी मारेगा।

Ad

WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस का भी होगा खतरनाक मुकाबला

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार रोमन रेंस ने वापसी कर धमाल मचाया। उन्होंने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन को धराशाई किया। Bad Blood में अब रोमन का जलवा भी देखने को मिलेगा। रोमन और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि रेंस और कोडी साथ में काम करते हुए दिखेंगे। आप सभी को पता है कि कुछ महीने पहले दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। खैर इनके अलावा भी फैंस को कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications