WWE Is Real Or Fake: WWE के दुनियाभर में करोड़ों दीवाने हैं। इसमें होने वाली रेसलिंग फैंस को बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। WWE आज पूरे वर्ल्ड की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी है। भारत में भी इसकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। बच्चे हों या बूढ़े सभी अपने चहेते स्टार्स को देखना पसंद करते हैं। WWE रिंग में भारत का नाम ऊंचा करने वाले रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) हैं। साल 2007 से 2014 तक उन्होंने जबरदस्त काम किया। फैंस के बीच हमेशा ये सवाल बना रहता है कि WWE में होने वाली फाइट रियल होती है या फेक? खली ने अपने ही अंदाज में इसके राज से पर्दा उठा दिया है।भारतीय WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली Right Now With Rohan पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर आए। वहां पर उन्होंने रेसलिंग से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। साथ ही साथ अपने करियर के संबंध में भी कुछ मजेदार चीजें शेयर कीं। होस्ट ने खली से पूछा कि WWE स्क्रिप्टेड होती है या नहीं। उन्होंने कहा, आप समझते हो फेक है तो फेक है। आपके लिए फेक है। मेरे लिए असली है। आपके लिए नकली हो सकता है। मेरा रेसलर आएगा और आपको चार बार पटक देगा। अंडरटेकर की तरह टूम्बस्टोन लगाएगा। अगर आप उठ गए तो फेक है और नीचे लेटे रहे तो रियल है। ये बहुत सिंपल काम है। View this post on Instagram Instagram PostWWE रिंग में द ग्रेट खली ने दिग्गजों के साथ लड़ा मैचद ग्रेट खली को उनकी लंबी कद-काठी की वजह से बहुत फायदा मिला। वो एकदम से फैंस की नजरों में आ गए। WWE ने भी निराश नहीं किया और उन्हें शुरूआत से ही तगड़ा पुश देना शुरू कर दिया। अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। बहुत जल्द उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली थी। खली की वजह से ही भारत में रेसलिंग के प्रति लोगों में चाहत पैदा हुई। जिंदर महल, वीर महान और सांगा जैसे रेसलर्स ने WWE में जाकर अपना परचम लहराया। हालांकि, इन तीनों को कंपनी ने इस साल अप्रैल में रिलीज कर दिया। WWE में इस समय कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं करता है। ये जरूर थोड़ा निराश करने वाली चीज है। View this post on Instagram Instagram Post