WWE Immediate Plans Revealed: कुछ ही दिनों बाद WWE WrestleMania 41 का आयोजन होने वाला है। बड़े मुकाबले वहां पर होने वाले हैं। ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में अभी काम बढ़िया चल रहा है। आए दिन कोई ना कोई सरप्राइज जरूर मिल रहा है। कंपनी यूएस से बाहर भी अपने इवेंट को आयोजित कर रही है। WWE ड्राफ्ट को लेकर हर साल फैंस उत्साहित रहते हैं। इसे लेकर अब एक खास अपडेट सामने आ रहा है।
Sportskeeda WrestleBinge पर लाइव सवाल और जवाब के हालिया एपिसोड में WresteVotes से ड्राफ्ट को लेकर अपडेट देने को कहा गया था। जवाब में बड़ी जानकारी देते हुए कहा गया,
हमें लगता है कि ये WrestleMania 41 के बाद की बात है। शायद मई के आखिर या उसके आसपास इसका आयोजन हो सकता है। इस चीज की हम पूरी उम्मीद कर सकते हैं।
WWE WrestleMania 41 में होंगे बड़े मुकाबले
WrestleMania 41 में फैंस को शानदार मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। रोमन रेंस और जॉन सीना के मैच पर सभी की नज़रें रहेंगी। नाईट 1 में रोमन रेंस का मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से होगा। इनकी राइवलरी बहुत जबदस्त चल रही है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस और पंक को सैथ रॉलिंस ने धराशाई कर दिया था। रेंस SmackDown के एपिसोड में भी आने वाले हैं तो वहां पर भी बवाल मचना तय है।
नाईट 2 के मेन इवेंट में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE Elimination Chamber 2025 में सीना ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था। तब से इनकी राइवलरी काफी मजेदार हो गई थी। सीना ने द रॉक के कहने पर ये कदम उठाया था। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि तब से रॉक WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। मेगा इवेंट में अगर वो आ गए तो फिर मजा आ जाएगा। वो कोडी के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसके अलावा विमेंस डिवीजन के भी कुछ तगड़े मुकाबले बुक किए गए हैं। इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपिनशिप को रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मुकाबले पर सभी की ज्यादा नज़रें रहेंगी।