WWE ने Raw को लेकर किया चौंकाने वाला ऐलान, 12 साल बाद लिया गया अहम फैसला, फैंस के लिए बड़ी खबर

WWE
WWE ने Raw को लेकर क्या ऐलान किया? (Photo: WWE.com)

WWE Raw 2 Hour Show: WWE ने रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड के दौरान ब्लॉकबस्टर ऐलान किया और आखिरकार 12 साल बाद बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। 7 अक्टूबर से लेकर साल 2024 के अंत तक Raw का हर एपिसोड तीन घंटे की जगह सिर्फ दो घंटे लाइव आएगा। साल 2012 से लगातार फैंस को तीन घंटे तक रेड ब्रांड में एक्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन अब नई शुरुआत होने वाली है।

Ad

साल 2025 की शुरुआत से Raw का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होने वाला है और इससे पहले चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है। इस बीच देखना होगा कि यह सिर्फ इसी साल देखने को मिलेगा या फिर हमेशा के लिए ही रेड ब्रांड अब 2 घंटे का शो बन गया है। Raw के दौरान सबसे पहले यह जानकारी कमेंट्री टीम ने दी और इसके बाद आधिकारिक तौर पर WWE ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को इसकी जानकारी दी। X पर पोस्ट करते हुए कंपनी ने लिखा,

"ब्रेकिंग, 7 अक्टूर 2024 से लेकर 30 दिसंबर 2024 तक Raw का प्रसारण USA नेटवर्क पर 8PM ET से लेकर 10 PM ET तक होगा।"

आप WWE द्वारा किया गया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि भारत में फैंस Raw का आनंद मंगलवार सुबह 5:30 से लेकर 8:30 तक उठाते हैं। हालांकि, अगले महीने से भारत में भी समय में बदलाव देखने को मिलेगा और रेड ब्रांड का प्रसारण सुबह 5:30-7:30 तक होगा। निश्चित तौर पर फैंस के लिए भी यह बहुत बड़ी खबर है और किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

WWE Raw में Bad Blood 2024 के लिए किया गया बहुत बड़ा ऐलान

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood 2024 है, जोकि 5 अक्टूबर (भारत में 6 अक्टूबर) को लाइव आने वाला है। इस शो के लिए बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। लिव मॉर्गन को अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करनी हैं और इसका ऐलान Raw में देखने को मिला।

आपको बता दें कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SummerSlam 2024 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिप्ली को धोखा दिया था और अंत में लिव मॉर्गन जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थीं। रिप्ली इस समय चोटिल दिखाई दे रही हैं, तो देखना होगा कि क्या वो जजमेंट डे की चुनौती को पार पाते हुए अपना टाइटल वापस हासिल करने में कामयाब होती हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications