WrestleMania 41 से पहले WWE ने Roman Reigns के मैच को लेकर उठाया चौंकाने वाला कदम, ग्राफिक्स में किया बदलाव

WWE, WrestleMania 41
रिंग में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

WWE Makes Big Change: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इस मुकाबले का इंतजार फैंस द्वारा बेसब्री से किया जा रहा है। तीनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया गया है। आपको बता दें नाईट 1 के मेन इवेंट में ये मुकाबला होगा। खैर कंपनी द्वारा अब ग्राफिक्स में बदलाव कर सभी को चौंका दिया गया है।

Ad

पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा था। वहां पर सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। पंक ने कहा कि WrestleMania 41 में होने वाले मैच के दौरान उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे। रोमन रेंस ने हेमन से पंक को ना कहने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। हेमन के ऊपर रेंस हमला करने वाले थे लेकिन पंक ने बचा लिया। पंक ने रेंस के ऊपर अटैक कर उन्हें धराशाई कर दिया।

WWE द्वारा WrestleMania 41 में होने वाले इस खतरनाक ट्रिपल थ्रेट मुकाबले के ग्राफिक्स में बदलाव किया गया है। अब रोमन रेंस के साथ नहीं बल्कि सीएम पंक के कॉर्नर पर पॉल हेमन हैं। WWE ने ये कदम उठाकर सभी को चौंका दिया है। हेमन ने मन बना लिया है कि वो पंक के साथ ही जाएंगे। मेगा इवेंट में हेमन बहुत बड़ा गेम खेलने की तैयारी में लगे हुए हैं। सभी की नजरें उनके ऊपर ही टिकी हैं।

Ad

WWE Raw में भी हुआ था बवाल

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ था। वहां पर रॉलिंस ने हेमन को खूब डराया। उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक की बेइज्जती भी की। रॉलिंस ने एक हल्का थप्पड़ भी दिग्गज को लगाया। वो हेमन के ऊपर हमला करने वाले थे लेकिन सीएम पंक ने एंट्री कर ली। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ और अंत में रॉलिंस ने बाजी मारी। रॉलिंस ने कहा कि अब उन्हें भी हेमन से फेवर चाहिए। ये बात कहकर सैथ ने सभी को चौंका दिया है। WrestleMania 41 में होने वाला मैच अब काफी जोरदार होगा। किसी की भी जीत हो सकती है। रोमन अपने करियर में 10वीं बार मेनिया का मेन इवेंट करने जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications