SummerSlam 2023 में Roman Reigns के चोटिल होने के बाद WWE को तुरंत प्लान्स में करना पड़ा बड़ा बदलाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की जीत के साथ उनका ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन जारी रहा था। शो के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्राइबल चीफ शामिल नहीं हुए थे। हालिया रिपोर्ट में इसके पीछे के कारण के बारे में बताया गया है।

Ad

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था। इस मैच में रोमन की वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा उनका ट्राइबल चीफ पद दांव पर था। 36 मिनट तक चले इस मैच का निर्णायक मोमेंट तब आया, जब जे उसो के भाई जिमी ने उनपर ही हमला कर दिया था। रेंस ने इसका फायदा उठाया और अपनी बादशाहत कायम रखी।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) समरस्लैम में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दरअसल जब रिंग के बाहर जे उसो डाइव लगा रहे थे, तब रोमन का बायां हाथ चोटिल हो गया था। Ringside News के अनुसार, मैच के बाद रोमन रेंस को SummerSlam की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था, लेकिन हेड ऑफ द टेबल इसमें शामिल नहीं हुए थे। रोमन की चोट इसका मुख्य कारण थी। ट्राइबल चीफ की जगह उनके मैनेजर पॉल हेमन प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे।

Ad

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns को उनके भाई ने चोटिल होने की दी थी चेतावनी

समर की सबसे बड़ी पार्टी में भाइयों के बीच भयंकर घमासान हुआ था। फैंस को इस मैच में सब कुछ देखने मिला था। रोमन रेंस और जे उसो ने रिंग के पास की सभी चीजों का उपयोग एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए किया था। सोलो सिकोआ और जिमी उसो भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में खरे उतरे थे।

यह सभी को ज्ञात है कि रिंग के अंदर या बाहर भले ही स्टार्स एक-दूसरे को कितना भी अटैक कर लें, लेकिन वो एक दूसरे की सुरक्षा का भी ध्यान देते हैं। SummerSlam में जे उसो जब मैच के दौरान डाइव लगा रहे थे, तब उन्होंने रेंस को इससे बचने की चेतावनी दी थी। रेंस की चोट को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications