WarGames Going to be 5-on-5: WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ब्लडलाइन का WarGames मैच होने वाला है। दोनों ही स्टार्स के फैक्शन में चार सदस्य अभी हैं। इसी वजह से लगा था कि इस बार 4 ऑन 4 WarGames मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, इसी से जुड़ा बड़ा ऐलान Raw में हो गया। दोनों टीमों को अब एक-एक सदस्य की जरूरत है।Raw के एपिसोड में द उसोज़ और सैमी ज़ेन बैकस्टेज बातचीत करते हुए नज़र आए। इसी बीच उन्होंने जिक्र किया कि अभी उन्हें अपनी टीम के लिए एक पांचवां सदस्य चाहिए। इसी बीच सभी ने अपनी-अपनी ओर से एक आखिरी सदस्य ढूंढने का प्रयास करने की बात कही। कुछ ऐसा ही बाद में सभी स्टार्स ने किया।जब SmackDown के आखिरी एपिसोड द्वारा WWE ने WarGames मैच का ऐलान किया था, तो फैंस के मन में इस मुकाबले को लेकर सवाल थे लेकिन अब यह चीज पूरी तरह से क्लियर हो गई है। सिर्फ रोमन रेंस, उसोज़ और सैमी ज़ेन ही नहीं, बल्कि सोलो सिकोआ, टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को भी एक पार्टनर की जरूरत है। असली ब्लडलाइन के लिए ज्यादा बड़ी मुश्किल है क्योंकि रोस्टर में उनके काफी सारे दुश्मन हैं। उन्हें अभी किसी का साथ मिलना मुश्किल लग रहा है। फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि उनका साथ देने के लिए कौन आगे आता है।WWE SmackDown में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन आए साथWWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में असली ब्लडलाइन का शुरुआती सैगमेंट देखने को मिला। रोमन रेंस ने इसी बीच सैमी ज़ेन के साथ काम करने से इंकार कर दिया। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ के सैगमेंट में रोमन रेंस ने दखल दिया। असली ट्राइबल चीफ ने सोलो को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।सोलो सिकोआ ने WarGames मैच के बारे में बात की। सैमी ज़ेन ने पहले सोलो सिकोआ का साथ देने की एक्टिंग की और फिर उनपर ही हमला कर दिया। रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ मिलकर हील स्टार्स को भगा दिया। बाद में रोमन, सैमी और उसोज़ ने 'We The Ones' साइन दिखाते हुए फैंस को खुश कर दिया। रोमन और सैमी का साथ आना काफी बड़ी चीज है। देखना होगा कि अब यह स्टोरीलाइन किस तरह से आगे बढ़ती है। View this post on Instagram Instagram Post